रिपोर्ट का दावा ISF ने बीते वित्त वर्ष में 12.6 लाख कामगारों को दिलाया अस्थाई रोजगार

रिपोर्ट का दावा ISF ने बीते वित्त वर्ष में 12.6 लाख कामगारों को दिलाया अस्थाई रोजगार

मुंबई। विभिन्न क्षेत्रों को कर्मचारी उपलब्ध कराने वाले ‘स्टाफिंग’ उद्योग ने 2021-22 में 12.6 लाख कामगारों को जोड़ा। कामगारों को दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, ई-कॉमर्स और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में रोजगार मिला। इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन (आईएसएफ) की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में अस्थायी या काम के हिसाब से निश्चित …

मुंबई। विभिन्न क्षेत्रों को कर्मचारी उपलब्ध कराने वाले ‘स्टाफिंग’ उद्योग ने 2021-22 में 12.6 लाख कामगारों को जोड़ा। कामगारों को दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, ई-कॉमर्स और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में रोजगार मिला। इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन (आईएसएफ) की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में अस्थायी या काम के हिसाब से निश्चित अवधि के लिये नियुक्त कर्मचरियों (फ्लेक्सी स्टॉफ) की मांग 3.6 प्रतिशत बढ़ी है।

रिपोर्ट के अनुसार, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी), ई-कॉमर्स, विनिर्माण, स्वास्थ्य, खुदरा, लॉजिस्टिक, बैंक तथा ऊर्जा क्षेत्रों में ‘फ्लेक्सी’ कर्मचारियों की मांग बढ़ी है। आईएसएफ देश में कर्मचारी उपलब्ध कराने वाले उद्योग का शीर्ष निकाय है। विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल प्रौद्योगिकी अपनाये जाने के साथ नये कर्मचारियों की मांग बढ़ी है। यह संकेत देता है कि वित्त वर्ष 2022-23 में वित्तीय प्रौद्योगिकी, आईटी-बुनियादी ढांचा, सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े क्षेत्रों में कर्मचारियों की मांग होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में आईएसएफ की सदस्य कंपनियों ने सामूहिक रूप से संगठित क्षेत्र में काम करने वाले 2.27 लाख कर्मचारियों को जोड़ा। साथ ही 12.6 लाख लोगों को अस्थायी तौर पर नौकरी उपलब्ध करायी। आईएसएफ के अनुसार, 2021-22 में अस्थायी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी 27 प्रतिशत रही। इससे पिछले वित्त वर्ष में भी महिलाओं की भागीदारी इतनी ही थी। इन क्षेत्रों में ज्यादातर रोजगार डिलिवरी सेवाओं में मिला। ज्यादातर कामगारों की उम्र 25 से 30 साल है और कुल कामगारों में इनकी हिस्सेदारी 40 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़े-हुंडई ने प्रीमियम एसयूवी टूसॉन काे बाजार में उतारा, जानें इसकी खूबियां

ताजा समाचार

Kanpur: लापता अधेड़ का शव पार्क में झूले से लटकता मिला, बेटे ने जताई अनहोनी की आशंका, कहा ये...
Kanpur में करोड़ों की धोखाधड़ी: विदेश जाने का लालच देकर 28 लोगों से की ठगी, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
Hamirpur Crime News : महिला ने शराबी पति की हत्या करने के बाद रचा ये ड्रामा... कहानी सुनकर पुलिस भी हो गई हैरान
Bareilly News | दरगाह आला हज़रत के प्रमुख से मिले झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार, दी ईद की मुबारकबाद
Gorakhpur News | गोरखपुर डबल हत्याकांड.. मां-बेटी पर ताबड़तोड़ वार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा
Meerut News | सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते.. मेरठ में ईद की नमाज के बाद लहराया पोस्टर