बड़े भाई विलियम की जिम्मेदारियों का बोझ साझा करने के लिए साथ आ सकते हैं राजकुमार हैरी

लंदन। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर, ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट को राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन के साथ देखा गया। दोनों दंपति विंडसर कैसल के बाहर, महारानी को श्रद्धांजलि देने आए लोगों की भीड़ का अभिवादन करते नजर आए। विलियम और हैरी को मार्च 2020 के बाद पहली बार …

लंदन। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर, ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट को राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन के साथ देखा गया। दोनों दंपति विंडसर कैसल के बाहर, महारानी को श्रद्धांजलि देने आए लोगों की भीड़ का अभिवादन करते नजर आए। विलियम और हैरी को मार्च 2020 के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर एक साथ देखा गया।

Image

सिंहासन के उत्तराधिकारियों की पंक्ति में दूसरे स्थान पर रहे विलियम, अपने पिता महाराजा चार्ल्स तृतीय के राजा बनने के बाद, पहले उत्तराधिकारी बन गए हैं। महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद, चार्ल्स स्वाभाविक तौर पर राजा बन गए हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि नए शासक के आने के साथ ही राजपरिवार में विलियम और केट की केंद्रीय भूमिका बढ़ जाएगी। हैरी द्वारा दो साल पहले शाही दायित्वों का परित्याग करने और अमेरिका जाने के बाद विलियम और हैरी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे।

Image

कहा जा रहा है कि शनिवार को उनकी एकता के प्रदर्शन की पहल विलियम ने की थी। कुछ जानकारों का यह भी मानना है कि 37 वर्षीय हैरी पुनः राजपरिवार में शामिल हो सकते हैं और अपने बड़े भाई की मदद करने के लिए उनकी जिम्मेदारियों का बोझ साझा कर सकते हैं। मैजेस्टी पत्रिका के प्रबंध निदेशक जो लिट्ल ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर विलियम और कैथरीन, नए प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स के तौर पर, मीडिया की नजरों में होंगे। बृहस्पतिवार तक उनके और सिंहासन के बीच एक अवरोधक था लेकिन अब वह हट गया है।’’

ये भी पढ़ें:- Queen Elizabeth-II Funeral: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

ताजा समाचार

Avadh University: विश्वविद्यालय में चल रही थी शराब पार्टी... तीन अतिथि प्रवक्ताओं की सेवा हुई समाप्त 
अमरोहा : किसान की पीट-पीट कर हत्या में 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
Kanpur: 57 कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज, कोतवाली में धरना-प्रदर्शन करने पर हुई कार्रवाई, कांग्रेसी बोले- राहुल गांधी के सिपाही डटकर सामना करेंगे
मुरादाबाद : कल से बंद हो जाएगा कपूर कंपनी का पुराना पुल, नए पुल के निर्माण को रखे जाएंगे गर्डर
दिव्यांग सशक्तिकरण पर पुनर्वास विवि का सक्षम ट्रस्ट से समझौता
Kanpur में युवक की मौत: बाइक में पीछे बैठा दोस्त अचानक गाड़ी से कूदा, चालक समेत बाइक डंपर के नीचे घुसी, जानिए पूरा मामला