पीलीभीत: करवा चौथ: दूर के चांद से सुहागिनों ने मांगा हमेशा पास रहे मेरा चांद…

पीलीभीत: करवा चौथ: दूर के चांद से सुहागिनों ने मांगा हमेशा पास रहे मेरा चांद…

पीलीभीत, अमृत विचार। अखंड सुहाग के पर्व करवा चौथ पर सुहागिनों ने ओट से अपने जीवन के चांद का दीदार किया। पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई। दूर के चांद से मांगा हमेशा पास रहे मेरा चांद और व्रत की कथा सुनी। पति के हाथों से जल पीकर व्रत खोला। तमाम फौजी …

पीलीभीत, अमृत विचार। अखंड सुहाग के पर्व करवा चौथ पर सुहागिनों ने ओट से अपने जीवन के चांद का दीदार किया। पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई। दूर के चांद से मांगा हमेशा पास रहे मेरा चांद और व्रत की कथा सुनी। पति के हाथों से जल पीकर व्रत खोला। तमाम फौजी और पुलिस कर्मियों की पत्नियों ने भी वीडियो कॉल पर बात करने के बाद अपना व्रत खोला।

यह भी पढ़ें- न्यायालय के आदेश को भी दरकिनार कर गई पीलीभीत पुलिस, जानें पूरा मामला

शाम ढलते ही चांद का इंतजार होने लगा। बच्चे भी घरों में मां चाची और भाभी के लिए कई बार छत पर देखने गए कि चांद निकला या नहीं। चांद निकल आया.. चांद निकल आया…करीब आठ बजे के बाद यह पुकार छतों पर सुनाई देने लगी। नवविवाहित जोड़ों ने एक आकर्षण सरप्राइज गिफ्ट भी दिया। साथ ही चांद का दीदार करके अपना व्रत पूरा किया। इस दौरान हमेशा साथ निभाने की कसमें खाई।

जनपद में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस पर्व को लेकर महिलाएं कई दिनो से तैयारियों में जुटी हुई थी। पति की लंबी आयु की कामना कर सुहागिनों ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। त्योहार को लेकर सुबह से घरों में तैयारियों शुरू हो गई थीं। सरगी की रस्म निभाई गई। सुहागिन महिलाओं ने दिन में चंद्रमा, शिव पार्वती,कार्तिकेय और गौरी की पूजा की। दोपहर को घर की बुजुर्ग महिलाओं ने सुहागिनों को घरों में कथा कर पूजन कराया। घरों में पूरे दिन शाम होने वाली पूजा की तैयारियां चलती रही।

पकवान बनाने के साथ पूजा का सामान सजाया जाने लगा। शाम को अशोक कॉलोनी, चौक बाजार, होली चौराहा, गोदावरी स्टेट कॉलोनी और निरंजन कुंज कॉलोनी स्थित मंदिर में सुहागिनों ने सजधज कर सामूहिक पूजा अर्चना की। इसके बाद अंधेरा होते ही चंद्र दर्शन का इंतजार करने लगी। देर शाम तमाम लोग छतों पर चढ़कर चांद का इंतजार करते देखे गए।

चांद निकलते ही हर तरफ बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं करवा चौथ के दिन जबरदस्त भीड़ रही। आखिरी दिन भी दुल्हन की तरह सजने संवारने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर में जुटी रहीं। मेहंदी से सजे हाथ और कलाइयों से घर के तमाम काम काज निपटाती महिलाओं के चेहरे पर करवा चौथ का व्रत रखने की चमक दिन भर बनी रही।

देर रात आठ बजे के बाद जब आसमान में चांद की छटा बिखरी। तो मानों सुहागिनों की खुशियां दोगुनी हो गई। सुहागिनों ने चांद की पूजा अर्चना करने के बाद अपने जीवन साथी के साथ चंद्रदेव के दर्शन किए और परमात्मा से पति की लंबी आयु की कामना की। चंद्रमा को अर्ध्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण किया और व्रत खोला।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: करवा चौथ: दूर के चांद से सुहागिनों ने मांगा हमेशा पास रहे मेरा चांद…