पीलीभीत: भाजपा कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण, जिलाध्यक्ष बोले- डेढ़ लाख तिरंगे घरों तक पहुंचाए

पीलीभीत: भाजपा कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण, जिलाध्यक्ष बोले- डेढ़ लाख तिरंगे घरों तक पहुंचाए

पीलीभीत, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पीसीयू चेयरमैन दर्जा राज्यमंत्री सुरेश गंगवार, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने ध्वजारोहण किया। जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि हम गर्व के साथ …

पीलीभीत, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पीसीयू चेयरमैन दर्जा राज्यमंत्री सुरेश गंगवार, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने ध्वजारोहण किया।

जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि हम गर्व के साथ कहते हैं कि पीलीभीत के हर घर पर प्रधानमंत्री जी के आवाह्न पर तिरंगा लगा है और भारतीय जनता पार्टी ने डेढ़ लाख तिरंगे जनपद के घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक व जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार ने किया और कहा कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम एक उत्सव के रूप में मनाया गया है।

पीसीयू चेयरमैन दर्जा राज्यमंत्री सुरेश गंगवार ने कहा कि इस बार का आजादी का अमृत महोत्सव हम लोगों में नई ऊर्जा का संचार करेगा जो जन जन तक राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करेगा। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार ने इस अमृत महोत्सव को मनाने के लिए अपनी पूरी तन्मयता और तत्परता से दिन रात मेहनत की जो वाकई प्रशंसनीय है।

स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य दिव्य कार्यक्रम में पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, जिला सहकारी विकास संघ के चेयरमेन राजेंद्र कश्यप, अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश मंत्री फरहा नाज, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री विकास बाल्मीकि, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परगट सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डालचंद वर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: फेक कॉल एप्प के जरिए ठगी की कोशिश, शक होने पर टली वारदात

ताजा समाचार

मुरादाबाद : प्रेमिका से की दूसरी शादी, पत्नी को घर से निकाला...पति समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ में दौड़ रहे खतरनाक 35 हजार ई रिक्शा, फिटनेस खत्म-अब आरटीओ ने लिया ये बड़ा निर्णय 
Lok Sabha Election 2024: पोस्टल बैलेट से पांच से सात मई तक होगा मतदान...ये लोग घर में ही करेंगे अपने मत का प्रयोग
Triple Talaq: उन्नाव में पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला...चाेरी-छिपे किया दूसरा निकाह, पीड़िता ने एसपी ऑफिस में की शिकायत
Banda News: पुजारी के बेटे ने बीटेक में पाई 714वीं रैंक...जिले का नाम किया रोशन, माता-पिता खुशी से गदगद
लखनऊ: थानों पर निर्धारित हुआ जनसुनवाई का समय, जानिए कैसे आपकी मदद करेगी UP police