लोगों को कांग्रेस, वामदलों पर भरोसा नहीं: माणिक साहा

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को बारदोवाली विधानसभा क्षेत्र से विजयी घोषित होने के बाद कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उपचुनाव में चार में से तीन सीटों पर जीत हासिल हुई क्योंकि लोगों को कांग्रेस और वामदलों पर भरोसा नहीं है। साहा ने कहा कि अगरतला निर्वाचन क्षेत्र में वामदलों …

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को बारदोवाली विधानसभा क्षेत्र से विजयी घोषित होने के बाद कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उपचुनाव में चार में से तीन सीटों पर जीत हासिल हुई क्योंकि लोगों को कांग्रेस और वामदलों पर भरोसा नहीं है। साहा ने कहा कि अगरतला निर्वाचन क्षेत्र में वामदलों और कांग्रेस की दोस्ती के कारण भाजपा के उम्मीदवार केवल 3169 मतों से हार हुई है। यह स्पष्ट है कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वोट पक्ष में पड़ने से सुदीप रॉयबर्मन को जीत मिली है।

उन्होंनें कहा कि वह हमेशा अपनी जीत के प्रति आश्वस्त थे। उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि बड़ी संख्या में माकपा समर्थकों सहित त्रिपुरा के लोग नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली (केंद्र) सरकार से खुश हैं। मुझे विधायक चुने जाने से पहले मुख्यमंत्री बनाया गया था, वास्तव में यह एक अनूठा एहसास है। अगले विधानसभा में चुनाव में विपक्ष के प्रभुत्तव वाली सीटों पर भाजपा जीत मिलेगी।

उन्होंने कहा, मेरे ऊपर अब चार जिम्मेदारियां हैं: मैं मुख्यमंत्री हूं, मैं पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष हूं, मैं राज्यसभा का सांसद हूं और अब मैं शहर से विधायक बन गया हूं। मैं लोगों से मिले भरोसे से अभिभूत हूं। मैं अगले छह-सात महीनों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश की रणजी क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन के साथ विजयी हो, यही शुभकामना: शिवराज

 

 

 


ताजा समाचार

30 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र; पंचग्रही योग में ग्रहों का सत्ता परिवर्तन, सूर्य देव होंगे नवसंवत्सर के राजा और मंत्री
सरकार बेरोजगारी पर चुप, शिक्षा व्यवस्था को खत्म कर रहा RSS, छात्र संगठनों के प्रदर्शन में बोले राहुल गांधी
अब ई-रिक्शे रूट के हिसाब से कलर होंगे; इस एप्प से होगा वेरीफिकेशन, कानपुर में मंडलायुक्त ने बैठक कर दिये ये निर्देश...
बदायूं में नगर पालिका की लापरवाही से नाले चोक, जलभराव और मच्छरों की बढ़ती समस्या
Rampur : कारोबारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मानसिक रूप से था परेशान
मेरठ: वर्चस्व को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, जन्मदिन पर केक काटने की तैयारी कर रहा था मृतक