नैनीताल: जानलेवा एक तरफा प्यार, महिला ने किया नंबर ब्लॉक, तो युवक ने उसके घर के सामने खुद के सीने में मारी गोली

नैनीताल: जानलेवा एक तरफा प्यार, महिला ने किया नंबर ब्लॉक, तो युवक ने उसके घर के सामने खुद के सीने में मारी गोली

नैनीताल, अमृत विचार। सुना था प्यार अंधा होता…। मगर कोई व्यक्ति अपने से दोगुनी उम्र की महिला के प्यार में इस हद तक पागल हो जाएगा कि उसी के घर के सामने खुद को गोली से उड़ा ले। ऐसा ही एक मामला नैनीताल का सामने आया है। 49 वर्ष की उम्र की एक महिला के …

नैनीताल, अमृत विचार। सुना था प्यार अंधा होता…। मगर कोई व्यक्ति अपने से दोगुनी उम्र की महिला के प्यार में इस हद तक पागल हो जाएगा कि उसी के घर के सामने खुद को गोली से उड़ा ले। ऐसा ही एक मामला नैनीताल का सामने आया है। 49 वर्ष की उम्र की एक महिला के प्यार में एक 25 वर्षीय युवक ने खुद को महिला के घर के सामने ही गोली से उड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

राजस्थान का रहने वाला था लड़का
दरअसल, राजस्थान के रहने वाले 25 वर्षीय सौरभ पांडे की करीब 4 साल पहले नैनीताल की रहने वाली एक 49 वर्षीय एक महिला से म्यूजिक एप पर मुलाकात हुई थी। वह महिला एक निजी स्कूल में संगीत की टीचर है। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदलने लगी। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार एक बार महिला ने युवक को मां के ऑपरेशन के लिए पांच लाख रूपए भी दिए थे। महिला ने बताया कि वह सौरभ पांडे उसके एकतरफा प्यार में पागर था। वह उसे काफी परेशान करने लगा था, इसलिए उसने युवक का नंबर ब्लॉक कर दिया।

कल दिखा नैनीताल के बाजार में
महिला के मुताबिक जब उसने उसका नंबर बंद कर दिया तो वह परेशान रहने लगा। मगर अचानक से कल शाम वह उसे नैनीताल के बाजार में दिखाई दिया। वह पीछा करते हुए उसके घर तक आ गया। महिला के मुताबिक रात तीन बजे तक वह महिला के दरवाजे पर बैठा रहा। इसके बाद कब उसने खुद को गोली मार ली। इस बात की न पड़ोसियों को खबर है, न महिला को। युवक ने 315 बोर के देशी तमंचे से खुद के सीने में युवक ने गोली मारी थी।

सुबह पड़ोसियों ने देखा तो लगा पता
इस बात का खुलासा तब हुआ जब सुबह 7 बजे पड़ोसियों ने बाहर के एक युवक की मृत बॉडी महिला के घर के सामने पड़ी देखी। मौके पर एसएसपी पंकज भट्ट और आईजी नीलेश आनंद भरणे पहुंचे और मामले की जाँच की जा रही है। युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। वह भी नैनीताल पहुंच रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि महिला का पति आईबी में है।

ये भी पढ़े-
Russia Ukraine War: जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- ‘अब भी नहीं जागे तो यूरोप हो जाएगा तबाह…’