बिना रिमूवर ऐसे नैचुरली हटा सकती हैं नेल पेंट, ये हैं आसान हैक्स

बिना रिमूवर ऐसे नैचुरली हटा सकती हैं नेल पेंट, ये हैं आसान हैक्स

नेल पॉलिश लगाना सभी महिलाओं को बेहद पसंद होता है। इन दिनों नेल पॉलिश को हटाने के लिए बाजार में तरह-तरह के रिमोवर मौजूद हैं। कई बार अगर नेल पेंट रिमूवर न हो तो हम नाखूनों से नेल पॉलिश को खरोंचने लगते हैं। ये आपके नाखून के लिए काफी खतरनाक भी साबित हो सकता है। …

नेल पॉलिश लगाना सभी महिलाओं को बेहद पसंद होता है। इन दिनों नेल पॉलिश को हटाने के लिए बाजार में तरह-तरह के रिमोवर मौजूद हैं। कई बार अगर नेल पेंट रिमूवर न हो तो हम नाखूनों से नेल पॉलिश को खरोंचने लगते हैं। ये आपके नाखून के लिए काफी खतरनाक भी साबित हो सकता है। इसलिए अगर आपके पास रिमूवर न हो, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स सेकर आए हैं जिन्हें यूज कर के आपकी बेहद आसानी से नेल पेंट हटा सकते हैं।

हैंड सैनिटाइजर
एक चीज जो आजकल सभी के घर में मौजूद है वो है सैनिटाइजर। आप हाथ साफ करने के अलावा इससे नेल पेंट भी हटा सकते हैं। हैंड सैनिटाइजर में रबिंग अल्कोहल होता है, जो आपके नाखूनों से पेंट हटाने में मदद करेगा। इसके लिए अपने नाखूनों पर कॉटन से बॉल से सैनिटाइजर लगाएं और रब करें। आपको इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराना पड़ सकता है।

हेयरस्प्रे
हेयरस्प्रे में रबिंग अल्कोहल भी होता है जो नेल पेंट से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। इसके लिए अपने नाखूनों पर स्प्रे करें और इसे पोंछने के लिए कॉटन स्वाब का इस्तेमाल करें।

परफ्यूम या डिओडोरेंट
आप परफ्यूम या डिओडोरेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने नाखूनों पर डीओ स्प्रे करें। ये नाखून के आसपास त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

इसे भी पढ़ें…

सोना चाहते हैं चैन की नींद तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स