मथुरा: किसानों के मसीहा की जयंती पर ऐलान, समस्याओं को अनदेखा करने वालों का होगा घेराव

मथुरा: किसानों के मसीहा की जयंती पर ऐलान, समस्याओं को अनदेखा करने वालों का होगा घेराव

मथुरा/राया, अमृत विचार। किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा किसानों की आवाज को बुलंद करने वाले बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 87 वीं जयंती विकास खंड राया के सभागार में मनाई। इस दौरान पदाधिकारियों ने बाबा टिकैत की तस्वीर पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। यह …

मथुरा/राया, अमृत विचार। किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा किसानों की आवाज को बुलंद करने वाले बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 87 वीं जयंती विकास खंड राया के सभागार में मनाई। इस दौरान पदाधिकारियों ने बाबा टिकैत की तस्वीर पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़ें- मथुरा: असत्य पर सत्य की हुई जीत, धूं-धूंकर जल उठा रावण का प्रतीकात्मक पुतला

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि बाबा टिकैत आजीवन किसानों की लड़ाई लड़ी। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए मरते दम तक प्रयासरत रहे। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए वर्तमान में संगठन किसानों की मांगों को पूरा कराने के लिए लड़ाई लड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को पूरा करने में वर्तमान में जिला प्रशासन हीला हवेली बरत रहा है। इसके लिए पूर्व में कई बार जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बाद भी प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण जल्द ही हजारों की संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पर अधिकारियों का घेराव करेंगे।

इस दौरान उदयवीर सिंह, देवेंद्र सिंह प्रधान, बिरला सिंह, बलवीर सिंह, अर्जुन सिंह, सोनवीर सिंह, ब्रजेश राघव, कुलदीप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रूमाल सिंह, देवेंद्र सिंह, बच्चू सिंह, सतेंद्र सिंह, सोवरन सिंह, संदीप सिंह, मुरारीलाल धनगर, गजेंद्र सिंह, अवधेश रावत, हरपाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मथुरा: ‘अग्नि परीक्षा‘ से गुजरेगी खाकी, हजारों की संख्या में जन सैलाब बनेगा साक्षी

ताजा समाचार

World Autism Awareness Day: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस क्यों हैं खास, जानिए न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का क्या हैं इलाज
खोदाई करके गए भूल, सड़कों पर उड़ रही धूल; कानपुर में पानी का छिड़काव न होने से उड़ रही मिट्टी, प्रदूषण भी बढ़ा... 
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ संशोधन विधेयक का किया विरोध, कहा- वक्फ संपत्तियों के लिए सही नहीं है बिल
Bareilly: वक्फ संशोधन बिल को लेकर मौलाना का बयान बोले- डरने की जरूरत नहीं, इससे होगा फायदा
बहराइच: अग्निकांड में तीन घर राख, दो लोग झुलसे
Kanpur: फर्टिलाइजर कारखाने में उत्पादन फिर ठप, एनर्जी नॉर्म्स की ओट में केएफसीएल की घटायी गयी सब्सिडी