रामपुर के अंतिम नवाब रजा अली खां के पौत्र नवेद मियां को साइबेरियन राजघराने ने किया सम्मानित

रामपुर के अंतिम नवाब रजा अली खां के पौत्र नवेद मियां को साइबेरियन राजघराने ने किया सम्मानित

रामपुर,अमृत विचार। रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को साइबेरिया के राजघराने की ओर से विशेष सम्मान टाइटल ऑफ शेवलिएर से नवाजा गया है। यह सम्मान पत्र साइबेरियान राजघराने चंगेज खान हाउस के प्रमुख क्राउन प्रिंस इगोर सिबिरिस्की ने जारी किया है। पूर्व …

रामपुर,अमृत विचार। रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को साइबेरिया के राजघराने की ओर से विशेष सम्मान टाइटल ऑफ शेवलिएर से नवाजा गया है। यह सम्मान पत्र साइबेरियान राजघराने चंगेज खान हाउस के प्रमुख क्राउन प्रिंस इगोर सिबिरिस्की ने जारी किया है।

साइबेरियन राजघराने द्वारा दिया गया सम्मान पत्र

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां देश और विदेश के राजघरानों से हमेशा सम्पर्क में रहते हैं। भले ही अब देश में राजशाही नहीं है, लेकिन पूर्व राजघरानों ने अपनी संस्कृति और परम्पराएं बरकरार रखी हैं। हालांकि, दुनिया में अभी भी कई देश हैं जहां राजशाही क़ायम है।

साइबेरियान राजघराने चंगेज़ खान हाउस के प्रमुख क्राउन प्रिंस इगोर सिबिरिस्की

ब्रूनई, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, स्वाजीलैंड, भूटान, बहरीन, इंदोरा, वैटिकन सिटी में राजशाही है। साइबेरिया के राजघराने ने भी अपना दर्जा बरकरार रखा है। साइबेरियन राजघराने के प्रमुख क्राउन प्रिंस इगोर सिबिरिस्की ने नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को वहां के विशेष सम्मान टाइटल ऑफ शेवलिएर से नवाजते हुए आपसी संबंध और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।

साथ ही यह भी संधि की गई है कि दोनों राजघराने एक दूसरे के हितों कि रक्षा का कार्य करेंगे। यह सम्मान पत्र साइबेरिया की अधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। नवाब काजिम अली खां ने इस सम्मान के लिए क्राउन प्रिंस इगोर सिबिरिस्की और साइबेरियन राजघराने के राजदूत एफगेनी ख्वालकोव का आभार व्यक्त किया है।