लखनऊ: 12वीं रवी-उल-अव्वल पर बदला रहेगा यातायात, तो इधर से जाएं….

लखनऊ: 12वीं रवी-उल-अव्वल पर बदला रहेगा यातायात, तो इधर से जाएं….

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में 12वीं रवी-उल-अव्वल यानि बारातफात पर मदहे-सहाबा का जुलूस सुबह नौ बजे अमीनाबाद के झंडे वाले पार्क से उठेगा। इस जुलूस में लाखों की तादाद में लोग शिरकत करेंगे। यह जुलूस पुराने शहर मसलन, मौलवीगंज, रकाबगंज चौराहे से नादान महल रोड, यहियागंज होते हुए नक्खास तिराहा, विक्टोरिया स्ट्रीट, हैदरगंज, लाल माधव …

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में 12वीं रवी-उल-अव्वल यानि बारातफात पर मदहे-सहाबा का जुलूस सुबह नौ बजे अमीनाबाद के झंडे वाले पार्क से उठेगा। इस जुलूस में लाखों की तादाद में लोग शिरकत करेंगे। यह जुलूस पुराने शहर मसलन, मौलवीगंज, रकाबगंज चौराहे से नादान महल रोड, यहियागंज होते हुए नक्खास तिराहा, विक्टोरिया स्ट्रीट, हैदरगंज, लाल माधव तिराहे के रास्ते ऐशबाग ईदगाह में पहुंचेगा। जुलूस के मद्देनजर लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था में फेर बदल किया गया है। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक रईश अख्तर ने साझा की है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी के वक्त विभाग ने 0522 2483800, 9454505155, 7311190195 और 1073 जारी किए हैं। इमरजेंसी में इन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

इन रास्तों पर होगा डायवर्जन

  • आपको बता दें कि सुबह सात बजे से ही कमला नेहरू क्रासिंग (मेडिकल क्रास) से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। इधर जाने वाले वाहन मेफेयर तिराहा से दाहिने अकबरी गेट से जाएंगे। नक्खास तिराहे से कोई भी वाहन नादान महलरोड/टुड़ियागंज की ओर नहीं जाएगा। इधर जाने वाले वाहन अकबरी गेट, मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा होकर जा सकेंगे।टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इधर जाने वाले वाहन गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मंसूर नगर होकर अपने जा सकेंगे। टुड़ियागंज तिराहा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। इधर जाने वाला यातायात यू-टर्न कर गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मंसूर नगर होकर जाएगा।
  1. हैदरगंज तिराहा(लाल माधव) से नक्खास तिराहा या ऐशबाग ईदगाह की ओर वाहन नहीं जाने दिए जायेंगे। इधर जाने वाले वाहन बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर जा सकेंगे। वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर सामान्य यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। मेडिकल कालेज चौराहा से सुभाष मार्ग होकर जाने वााले वहान रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें सिटी स्टेशन तिराहा/शाहमीना होकर जाना होगा। पोस्ट आफिस (अमीनाबाद) तिराहा से मौलवीगंज होकर सामान्य यातायात रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेगा। यह वाहन छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद/नजीराबाद होकर जा सकेंगे।
  • रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ कोई वाहन नहीं जाएंगे। इधर जाने वाले वाहन नाका/मेडिकल कालेज होकर जा सकते हैं। कैसरबाग बस स्टैण्ड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा और अमीनाबाद चौराहा से कोई भी यातायात झण्डे वाले पार्क की तरफ नहीं आ-जा सकेगा। ऐशबाग पुल की तरफ कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। इधर जाने वाले पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसामण्डी/राजेन्द्र नगर होकर जा सकेंगे।
  1. बुलाकी अड्डा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब/मिल एरिया, एवरेडी की ओर से जाएगा। एवरेडी तिराहे की तरफ से वाहन बुलाकी अड्डा, हैदरगंज (लाल माधव) तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इधर जाने वाले वाहन मवैया/मिल एरिया तिराहे से बांयें राजाजीपुरम होकर जा सकते हैं। राजेन्द्र नगर चौराहे से कोई यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। नाका चौराहे से राजेन्द्र नगर होते हुये ऐशबाग पुल/ईदगाह की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा। इन्हें नत्था/मवैया होकर जाना होगा। नाका चौराहा से कोई भी वाहन पाण्डेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेगा। यह वाहन बासमण्डी चौराहा/राजेन्द्र नगर होकर जा सकेंगे।

यह भी पढ़े़:- ट्रैफिक डायवर्जन : मूर्ति विसर्जन और आठवीं रवि-उल-अव्वल पर उठेगा जुलूस