लखनऊ : निमार्णाधीन मकान की छत गिरी, चार घायल

अमृत विचार, लखनऊ । आशियाना थानाक्षेत्र अन्तर्गत रिक्शा कॉलोनी में शनिवार की दोपहर एक निर्माणाधीन मकान की दीवार और छत गिर पड़ी। यहां खेल रहे तीन मासूम और एक शख्स मलबे में दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर चारों को लोक बंधु अस्पताल में भर्ती पहुंचाया, मगर तीन की हालत नाजुक होता …
अमृत विचार, लखनऊ । आशियाना थानाक्षेत्र अन्तर्गत रिक्शा कॉलोनी में शनिवार की दोपहर एक निर्माणाधीन मकान की दीवार और छत गिर पड़ी। यहां खेल रहे तीन मासूम और एक शख्स मलबे में दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर चारों को लोक बंधु अस्पताल में भर्ती पहुंचाया, मगर तीन की हालत नाजुक होता देखकर उन्हें ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। जहां एक की गंभीर बताई जा रही है।
दरअसल, अंसल आंगन, रिक्शा कॉलोनी में एक खाड़ी पड़े निर्माणाधीन मकान में शनिवार दोपहर गोकुल रावत अपने साथी अनिल और मनी के साथ खेल रहा था। उनके पास शुभम खड़ा था। इसी बीच तेज आवाज में मकान की दीवार और छत ढह गई। इस दुर्घटना में चारों लोग मकान के मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ चारों को बचाने को दौड़ पड़ी। इसके बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
इस सम्बन्ध में डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने बतायाकि सूचना मिलते ही आशियाना कोतवाली पुलिस समेत सीएफओ आलमबाग घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे। इसके बाद फायर फाइटर की मदद से पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला। इस दुर्घटना में जख्मी गोकुल, अनिल, मनी और शुभम को लोकबंधु अस्पताल पंहुंचा गया। मगर तीनों की हालत में नाजुक होता उन्हें ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया।
मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अनिल की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस दुघर्टना पर स्थानीय लोगों को गुस्सा दिखाई दे रहा है। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस कॉलोनी का निर्माण कार्य अंसल कंपनी की ओर से कराया गया था। घटिया बिल्डिंग मैटेरियल के कारण अक्सर किसी न किसी घर का प्लास्टर उखड़ कर गिर जाता है।
इसी मैटेरियल के चलते निर्माणाधीन मकान की छत धराशाई हो गई। हालांकि, आक्रोशित भीड़ ने निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। इस पर पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
यह भी पढ़ें:- नोएडा के सेक्टर-21 में गिरी दीवार, चार लोगों की मौत, एक शख्स गिरफ्तार