लखनऊ: बांग्लादेशी डकैतों और पुलिस में हुई मुठभेड़, एक डकैत ढेर

लखनऊ: बांग्लादेशी डकैतों और पुलिस में हुई मुठभेड़, एक डकैत ढेर

लखनऊ। गोमती नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात करीब 2 बजे सहारा ओवरब्रिज के पास पुलिस और बांग्लादेशी डकैतों के बीच मुठभेड़ में एक डकैत ढे़र हो गया। दोनों तरह से हुई जवाबी फायरिंग में तीन सिपाही भी घायल हो गए। पुलिस सिपाहियों संग बदमाश को राममनोहर लोहिया अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने …

लखनऊ। गोमती नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात करीब 2 बजे सहारा ओवरब्रिज के पास पुलिस और बांग्लादेशी डकैतों के बीच मुठभेड़ में एक डकैत ढे़र हो गया। दोनों तरह से हुई जवाबी फायरिंग में तीन सिपाही भी घायल हो गए। पुलिस सिपाहियों संग बदमाश को राममनोहर लोहिया अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने घायल डकैतों के सरगना हमजा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस फरार पांच-छह फरार डकैतों को तलाश रही है।

रात करीब दो बजे डीसीपी पूर्वी की क्राइम सर्विलांस टीम के साथ गोमती नगर थाने की पुलिस रेलवे ट्रैक के आसपास तलाशी अभियान चला रही थी। इसी बीच कुछ संदिग्ध लोग वहां दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसमें सिपाही रामनिवास, मुकेश चौधरी और नरेंद्र बहादुर घायल हो गए, जबकि गोलीबारी में एक बदमाश हमजा भी बुरी तरह से घायल हो गया था। जबकि पांच छह बदमाश भागने में सफल हो गए।