लखनऊ: बीएड में दाखिले का झांसा देकर सेवानिवृत्त दरोगा से ठगे 79 हजार रुपए

लखनऊ: बीएड में दाखिले का झांसा देकर सेवानिवृत्त दरोगा से ठगे 79 हजार रुपए

लखनऊ। बीएड में दाखिला दिलाने के नाम पर उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा से 79 हजार रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं जब पीड़ित सेवानिवृत्त दरोगा गोण्डा के मनकापुर निवासी अशोक सिंह मामला दर्ज कराने गोमती नगर थाना पहुंचे तो उन्हें काफी दौड़ाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित …

लखनऊ। बीएड में दाखिला दिलाने के नाम पर उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा से 79 हजार रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं जब पीड़ित सेवानिवृत्त दरोगा गोण्डा के मनकापुर निवासी अशोक सिंह मामला दर्ज कराने गोमती नगर थाना पहुंचे तो उन्हें काफी दौड़ाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। अंतत: कमिश्नर डीके ठाकुर के आदेश पर मामला दर्ज किया गया।

अशोक सिंह ने बताया कि बेटे संदीप सिंह का बीएड में दाखिला कराने के लिए वे साईं सरोज एजुकेश्नल गए थे। संस्थान की ग्रुप मैनेजर नेहा शर्मा ने कहा कि बीएड की फीस 60 हजार है, पर अगर उसके माध्यम से एडमिशन करवाएंगे तो महज 40 हजार रुपए देने होंगे।

झांसे में आने पर अशोक सिंह तैयार हो गए। नेहा ने पीओएस मशीन से उनके डेबिट कार्ड से 40 हजार रुपए स्वैप करा लिए। सस्ते में एडमिशन के लालच में उन्होंने अपनी भांजी के एडमिशन के लिए भी 39 हजार रुपए दे दिये। पर बाद में एडमिशन नहीं कराया गया। जब पैसे लौटाने की बात कही तो फोन पर धमकाया गया।

डीसीपी के आदेश के बाद भी गोमती नगर पुलिस ने दौड़ाया

अशोक सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत करने के लिए वे डीसीपी पूर्वी से उनके कार्यालय में मिले। डीसीपी ने लेटर देकर गोमती नगर थाना में मामला दर्ज कराने को कहा। पर गोमती नगर थाना प्रभारी केशव तिवारी केस दर्ज करने की बजाय अशोक सिंह पर मामला दर्ज न कराने का दबाव बनाने लगे और लौटा दिया। इसके बाद अशोक सिंह ने कमिश्नर डीके ठाकुर से मुलाकात की। कमिश्नर के आदेश पर अंतत: मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: फिरोजाबाद: यूक्रेन से लौटी छात्रा ने सुनाई आपबीती, कहा- वहां भारतीय छात्रों से की जा रही मारपीट

ताजा समाचार