दिल्ली में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह हल्की बारिश हुई और बादल छाये रहने की वजह से न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह हल्की बारिश हुई और बादल छाये रहने की वजह से न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से नौ जनवरी तक शहर में यही स्थिति बनी रहेगी।

शहर में नौ जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है और न्यूनतम तापमान में शनिवार तक वृद्धि हो सकती है और यह 13-14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। स्काइमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के हटने के बाद पारा चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। उन्होंने बताया कि राजधानी में एक या दो बार मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें…

भड़काऊ बयान देने का मामला: पुणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को हिरासत में लिया

ताजा समाचार

Dihuli Massacre : 44 साल 4 महीने बाद आया कोर्ट का फैसला, अदालत ने तीन डकैतों को सुनाई फांसी की सजा
नागपुर हिंसा पर विधान सभा भवन के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, मंत्री नितेश राणे को हटाने की मांग 
PAK vs NZ : पाकिस्तान के Khushdil Shah ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी Zakary Foulkes को मारा कंधा, लगा मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना 
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री बने अवधेश भदौरिया; व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत 
Hathras News : भूगोल के प्रोफेसर की अश्लील क्लास, 59 छात्राओं के साथ शूट किए ऐसे वीडियो...पोर्न साइट्स पर अपलोड
Bareilly: कुत्ता आगे आने से बेकाबू हुई बाइक...सड़क पर गिरे युवक की बस से कुचलकर मौत