लखीमपुर-खीरी: भारत-नेपाल सीमा पर युवक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, मची भगदड़

लखीमपुर-खीरी: भारत-नेपाल सीमा पर युवक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, मची भगदड़

सिंगाही-खीरी, अमृत विचार। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र के मरिया घाट पर रविवार की देर शाम खेत से खाद लदी बाइक निकालने को को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे गुस्साए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। …

सिंगाही-खीरी, अमृत विचार। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र के मरिया घाट पर रविवार की देर शाम खेत से खाद लदी बाइक निकालने को को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे गुस्साए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलते ही घाट पर भगदड़ मच गई। परिजन घायल युवक को लेकर कोतवाली पहुंचे और दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

गांव रननगर निवासी अंतप्रीत सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम अपने भाई के गुरप्रीत सिंह (36) के साथ बाइक पर खाद लादकर मरिया घाट जा रहे थे। मरिया घाट जाने का रास्ता गांव के ही मिंटू से खेत से होकर था। वह जब भाई के साथ बाइक लेकर मिंटू सिंह के खेत के पास पहुंचे तो मिंटू ने अपने साथी बख्शीश सिंह के साथ उसे रोक लिया और खेत से बाइक निकालने का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई और हाथापाई तक मामला पहुंच गया।

इससे गुस्साए मिंटू सिंह ने फेट में लगा तमंचा निकाल लिया और गुरप्रीत सिंह पर फायर झोंक दिया। गोली बाएं कंधे पर लगने से गुरप्रीत सिंह खून से लथपथ होकर गिर गया। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। गोली चलने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। अंतप्रीत सिंह ने घटना की सूचना अपने परिवार वालों को दी। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घायल गुरप्रीत को लेकर कोतवाली पहुंचे।

पुलिस ने एंबुलेंस 108 से घायल को उपचार के लिए निघासन सीएचसी भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के भाई अंतप्रीत सिंह ने मिंटू सिंह व बख्शीश सिंह के खिलाफ कोतवाली तिकुनियां पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि खेत से खाद लेकर जाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते मिंटू सिंह ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गोली मारी है। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी मिंटू सिंह और बक्शीश सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: समर्दा के पास ग्रामीणों को खेतों में शावक के साथ दिखा तेंदुआ, मची अफरातफरी

 

ताजा समाचार

Auraiya में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- मोदी योगी सरकार ने देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया...
Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 50.71 प्रतिशत मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग
बरेली:अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को जमकर पीटा, महिला ने गुस्से में खाया जहरीला पदार्थ
Kanpur: डॉक्टरों ने दो हिस्सों में बंटी बच्चेदानी को फिर से किया एक; लेप्रोस्कोप विधि से किया गया सफल ऑपरेशन
दिल्ली: आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, उपराज्यपाल से की जांच कराने की मांग
प्रतापगढ़: लूटपाट के बाद बदमाशों की गोलीबारी में चाचा और भतीजा घायल