जानिए कब से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए क्या करने होंगे उपाय

जानिए कब से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए क्या करने होंगे उपाय

Ashadh Gupta Navratri 2022 Vrat, Maa Durga Upay: तंत्र साधना की सिद्धि और गुप्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। साल में 4 बार नवरात्रि (Navratri 2022) का त्योहार आता है। चैत्र और क्वार मास में पड़ने वाली नवरात्रि (Navratri 2022) के बारे में …

Ashadh Gupta Navratri 2022 Vrat, Maa Durga Upay: तंत्र साधना की सिद्धि और गुप्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। साल में 4 बार नवरात्रि (Navratri 2022) का त्योहार आता है। चैत्र और क्वार मास में पड़ने वाली नवरात्रि (Navratri 2022) के बारे में सामान्यतः सभी लोगों को जानकारी होती है परंतु माघ और आषाढ़ में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि (Gupta Navratri 2022) के बारे में कम ही लोगों को इसकी जानकारी होती है। हिंदू धर्म में वासंतीय नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। गृहस्थ जीवन व्यतीत करने वाले इन दोनों नवरात्रों में व्रत पूजन करते हैं और अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना करते हैं। गुप्त नवरात्रि का व्रत (Gupta Navratri 2022 vrat) तंत्र साधना और मंत्रों की सफलता के लिए किया जाता है। गुप्त नवरात्रि (Gupta Navratri 2022) में की जाने वाली साधना को गोपनीय रखा जाता है।

गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2022 Muhurt) मुहूर्त

इस साल आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्रि (Gupta Navratri 2022) 30 जून दिन गुरुवार से प्रारंभ हो रही है. जो 8 जुलाई तक रहेगी। गुप्त नवरात्रि के लिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 30 जून दिन गुरुवार को सुबह 5:26 से सुबह 6:45 तक है।

गुप्त नवरात्रि के उपाय (Gupta Navratri 2022 vrat Upay)

  1. कारोबार में सफलता प्राप्त करने के लिए, नौकरी में पदोन्नति पाने के लिए मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। 9 बतासे पर दो-दो लौंग रखकर एक-एक करके मां दुर्गा को अर्पित करें। यह उपाय करने से मां दुर्गा प्रसन्न होंगी और मनोकामना की पूर्ति होगी।
  2. विवाह संबंधी अड़चन को दूर करने के लिए मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। उन्हें हर रात्रि लाल फूलों की माला चढ़ाएं। ऐसा करने से विवाह संबंधी समस्या का समाधान होगा।
  3. गुप्त नवरात्रि में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में सोने या चांदी के सिक्के लाएं या सोने चांदी के जेवर बनवा कर लाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
  4. गुप्त नवरात्रि में प्रातः काल स्नान करके हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने से संकट मोचन बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है. तंत्र साधना में सफलता प्राप्त होती है।यह भी पढ़ें-जानें जुलाई में किस दिन है शादी का आखिरी मुहूर्त, चार महीने बाद फिर कब बजेगी शहनाई