गोरखनाथ मंदिर हमला: यूपी एटीएस ने बरामद किया मुर्तजा का पासपोर्ट, 6 महीने पहले दुबई में था आरोपी

गोरखनाथ मंदिर हमला: यूपी एटीएस ने बरामद किया मुर्तजा का पासपोर्ट, 6 महीने पहले दुबई में था आरोपी

गोरखपुर। गोरखपुर मंदिर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी का पासपोर्ट यूपी एटीएस ने बरामद कर लिया है। ये पासपोर्ट मुंबई के पते पर बना हुआ है। पासपोर्ट से पता चला है कि मुर्तजा करीब 6 महीने पहले दुबई गया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुर्तजा एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाता था। इस …

गोरखपुर। गोरखपुर मंदिर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी का पासपोर्ट यूपी एटीएस ने बरामद कर लिया है। ये पासपोर्ट मुंबई के पते पर बना हुआ है। पासपोर्ट से पता चला है कि मुर्तजा करीब 6 महीने पहले दुबई गया था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुर्तजा एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाता था। इस ग्रुप में यूपी के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों से लेकर नेपाल तक लोग जुड़े हुए थे। एटीएस की टीम ने ग्रुप के सदस्यों की पड़ताल कर उनकी धरपकड़ की शुरुआत कर दी है।

एटीएस कानपुर, नोएडा, संभल और शामली समेत अन्य जगहों से उठाए गए कई युवक व्हाट्सएप ग्रुप के ही सदस्य थे। मुर्तजा के ग्रुप से जुड़े सदस्यों से एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियां पकड़ कर पूछताछ करने की कोशिश कर रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,अब्बासी ने मुंबई में अपनी शिक्षा पूरी की है जिसके बाद उसने कुछ समय के लिए जामनगर में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम किया था।

पढ़ें- बहराइच: गर्भवती को सीएचसी ले जा रही एंबुलेंस में पिकअप ने मारी टक्कर, तीन घायल

ताजा समाचार

बदायूं: बुधवाई-मल्लाहपुर-करौलिया मार्ग का 17.82 करोड़ से होगा निर्माण, ढाई करोड़ की मिली किस्त
Kanpur: ई ऑफिस प्रणाली से जल्द निस्तारित होंगी शिकायतें, डीसीपी से लेकर थाना प्रभारियों को दिया गया प्रशिक्षण
शाहजहांपुर: डीएम ने दिया लेखपाल को निलंबित करने का आदेश, लापरवाही करने पर फंसे
Sheetala Ashtami 2025 : शीतला अष्टमी पर क्यों चढ़ता है बासी भोग, जाने पूजा की विधि और मुहूर्त 
कानपुर में पुरानी बिल्डिंग का प्लास्टर और दीवार गिरी; हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं
लखीमपुर खीरी: रेलवे स्टेशन और बस अड्डे जाने वाली सड़क पर गड्ढे, यात्री परेशान