भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने अपने डूडल में राजपथ परेड को किया प्रदर्शित

भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने अपने डूडल में राजपथ परेड को किया प्रदर्शित

नई दिल्ली। भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर सर्च इंजन ‘गूगल’ ने अपने डूडल में हाथी, ऊंट और सैक्सोफोन सहित राजपथ पर 26 जनवरी को होने वाली परेड से जुड़ी कई झलकियां दिखाने की कोशिश की। इस डूडल में कई जानवर, पक्षी और वाद्ययंत्र नजर आ रहे हैं और गूगल के अंग्रेजी हिज्जे के ‘ई’ …

नई दिल्ली। भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर सर्च इंजन ‘गूगल’ ने अपने डूडल में हाथी, ऊंट और सैक्सोफोन सहित राजपथ पर 26 जनवरी को होने वाली परेड से जुड़ी कई झलकियां दिखाने की कोशिश की।

इस डूडल में कई जानवर, पक्षी और वाद्ययंत्र नजर आ रहे हैं और गूगल के अंग्रेजी हिज्जे के ‘ई’ को तिरंगे के रंग में रंगा गया है। कम्पनी ने एक बयान में कहा, ” आज का डूडल भारतीय संविधान लागू होने के 72 साल पूरे होने पर भारत के गणतंत्र दिवस का जश्न मनाता है…इस दौरान राष्ट्र ने एक स्वतंत्र गणराज्य के रूप में कई परिवर्तन देखे।”

बयान में कहा गया, ”भारतीय संविधान को 26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया था और आज के दिन आधिकारिक तौर पर 1950 में इसे लागू किया गया, जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ‘पूर्ण स्वराज’ या ‘पूर्ण स्वतंत्रता’ की घोषणा की थी।” डूडल में परेड के प्रमुख आकर्षकों को दिखाने की कोशिश की गई है, जिसमें ‘गूगल’ के अंग्रेजी हिज्जे के हर अक्षर को अलग रूप दिया गया है।

इसमें ‘जी’ में हाथी, ऊंट, घोड़ा और कुत्ता दिखाया गया है। ये सभी जानवर परेड में नजर आते हैं। ‘ओ’ अक्षर में तबला और ‘जी’ में सैक्सोफोन नजर आ रहा है। इन संगीत वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल परेड में सेना की कई टुकड़ियों के बैंड द्वारा किया जाता है। ‘एल’ अक्षर के आसपास शांति के प्रतीक के रूप में दो सफेद कबूतर उड़ते नजर आ रहे हैं।

वहीं, ‘ई’ को तिरंगे के रंग में रंगा गया है। गूगल ने 2021 में, गणतंत्र दिवस को चिह्नित करने के लिए डूडल में भारत के जीवंत रंगों, कला, संस्कृति, परिधान एवं विरासत को दिखाया था।

ये भी देखें-

PM मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

ताजा समाचार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट का संज्ञान, टिप्पणी पर जताया दुख Title
मुरादाबाद : सपा विधायक कमाल अख्तर की पत्नी की संपत्तियां सील, लाखों का था टैक्स बकाया
पीलीभीत: एडीओ को चाहिए थी होली की मिठाई, प्रधान ने थमाए 500 रुपये तो गुस्साए
Kanpur के CSA यूनिवर्सिटी में ब्रजेश पाठक बोले- सपा सरकार सैफई में देखती थी डांस, राहुल गांंधी को इटली प्रेम छोड़ना चाहिए...
पीलीभीत: सरकार के आठ साल के काम गिनाए, संगठन से जुड़े सवालों से बचते रहे प्रभारी मंत्री
Kanpur: 2 दिन तक 3 लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों पर कल से होगी पाइप लाइन शिफ्टिंग...