दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ ने मचाई तबाही, मृतकों की संख्या बढ़कर 341 हुई

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर और पूर्वी क्वाजुलु-नताल प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में आकर मृतकों की संख्या बढ़कर 341 तक पहुंच गई है। स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। ईएनसीए ब्रॉडकास्टर ने कहा है, बुधवार को यहां बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने …
जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर और पूर्वी क्वाजुलु-नताल प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में आकर मृतकों की संख्या बढ़कर 341 तक पहुंच गई है। स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।
ईएनसीए ब्रॉडकास्टर ने कहा है, बुधवार को यहां बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने इसे आपदा क्षेत्र घोषित किया, जहां सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं। मीडिया ने पहले 306 मौतें होने की सूचना दी थी, जो अब बढ़कर 341 तक पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका में क्वाज़ुलु-नताल प्रांत के प्रमुख सिहले जिकलाला ने इस प्राकृतिक आपदा में 40,000 लोगों से अधिक के प्रभावित होने की घोषणा की।
क्वाज़ुलु-नताल में सोमवार रात से भारी बारिश जारी है और इससे आई बाढ़ की वजह से यहां की सड़कें और बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ईथेक्विनी की नगर पालिका और डरबन शहर को कथित तौर पर सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine War : काला सागर में डूबा रूसी युद्धपोत मोस्कवा, यूक्रेन का दावा- हमने दागी थी मिसाइल