फर्रुखाबाद: अराजकतत्वों ने शहीद की प्रतिमा को गोबर से पोता

फर्रुखाबाद। जिले के फतेहगढ़ में विकास भवन तिराहा पर लगी शहीद की प्रतिमा का मुंह अराजकतत्वों ने गोबर से पोत दिया। कुछ गोबर प्रतिमा स्थल पर डाल कर भाग गए। पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के लिपिक ने इसकी जानकारी डीएम को दी। उन्होंने प्रतिमा की सफाई कराई। मोहम्मदाबाद के गांव मौधा निवासी लेफ्टिनेंट कमांडर कौशलेंद्र सिंह …
फर्रुखाबाद। जिले के फतेहगढ़ में विकास भवन तिराहा पर लगी शहीद की प्रतिमा का मुंह अराजकतत्वों ने गोबर से पोत दिया। कुछ गोबर प्रतिमा स्थल पर डाल कर भाग गए। पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के लिपिक ने इसकी जानकारी डीएम को दी। उन्होंने प्रतिमा की सफाई कराई।
मोहम्मदाबाद के गांव मौधा निवासी लेफ्टिनेंट कमांडर कौशलेंद्र सिंह राठौर वायु दुर्घटना में शहीद हो गए थे। उनकी प्रतिमा विकास भवन तिराहा फतेहगढ़ में 21 मई 2005 में लगाई गई थी। इसकी सफाई और देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका के पास है। बुधवार रात कुछ अराजकतत्वों ने प्रतिमा के मुंह को गोबर से पोत दिया।
आंख और कान में गोबर भर दिया। प्रतिमा के पास गोबर डाल कर भाग गए। प्रतिमा के पास पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड का कार्यालय भी है। शहीद की प्रतिमा पर गोबर लगाने की जानकारी मिलने पर पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के लिपिक मानिक चंद्र ने सफाई कराई और डीएम को सूचना दी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सीएम योगी पहुंचे धर्म नगरी अयोध्या, जगद्गुरु रामानुजाचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण