कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मांग, उत्पाद शुल्क की दरें 2014 वाली लागू हों

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मांग, उत्पाद शुल्क की दरें 2014 वाली लागू हों

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क की दरें कम होने के बाद मांग की है कि इस शुल्क की वहीं दरें लागू की जाएं, जो 2014 में थीं। सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘हमारी माँग है कि पेट्रोलियम पदार्थों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क की जो …

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क की दरें कम होने के बाद मांग की है कि इस शुल्क की वहीं दरें लागू की जाएं, जो 2014 में थीं। सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘हमारी माँग है कि पेट्रोलियम पदार्थों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क की जो दर 2014 में थी, वही दर लागू की जानी चाहिए। पेट्रोल की क़ीमत 20 और डीज़ल की 26 रुपए कम होनी चाहिए।’ केंद्र ने कल पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: आठ और छह रुपए की कमी की है। इसके बाद अब पेट्रोल करीब 10 रुपए और डीजल करीब सात रुपए सस्ता हुआ है।

यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी की कम, इन राज्यों ने अब इतना घटाया टैक्स, जानें नई कीमतें