कोविड-19 एक अप्रत्याशित महामारी है, जिसका भारत ने आत्मविश्वास से सामना किया: प्रधानमंत्री मोदी

कोविड-19 एक अप्रत्याशित महामारी है, जिसका भारत ने आत्मविश्वास से सामना किया: प्रधानमंत्री मोदी

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को ‘‘अप्रत्याशित’’ और सदी में एक बार आने वाला संकट करार देते हुए कहा कि देश ने अपने वैज्ञानिकों और आमजन की मदद से आत्मविश्वास के साथ इसका सामना किया। मोदी ने केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के बारे में कहा कि इस सरकार …

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को ‘‘अप्रत्याशित’’ और सदी में एक बार आने वाला संकट करार देते हुए कहा कि देश ने अपने वैज्ञानिकों और आमजन की मदद से आत्मविश्वास के साथ इसका सामना किया। मोदी ने केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के बारे में कहा कि इस सरकार का ‘‘स्वभाव’’ सुधार करना है और यह सरकार प्रतिबंधात्मक नहीं, बल्कि उत्तरदायी है। उन्होंने ड्रोन एवं भू-स्थानिक और बुनियादी ढांचा सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सुधारों का जिक्र किया। उन्होंने यहां अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कोविड-19 को ऐसा ‘‘अप्रत्याशित’’ और ‘‘एक सदी में एक बार आने वाला संकट’’ करार दिया, जिसके निपटने की कोई तय नियमावली नहीं थी।

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी ने हर देश की ‘‘परीक्षा ली’’। मोदी ने कहा, ‘‘भारत ने अपने वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य सेवा कर्मियों, पेशेवरों और आमजन की मदद से अज्ञात (समस्या) का आत्मविश्वास से मुकाबला किया। इसके परिणामस्वरूप, भारत में हर क्षेत्र को नया जीवन मिल रहा है, चाहे वह उद्योग हो, नवाचार हो, निवेश हो या अंतरराष्ट्रीय व्यापार।’’ उन्होंने कहा कि देश हर क्षेत्र में अग्रणी है और अवसर को बाधाओं में बदल रहा है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में देश की सहायता के लिए पूर्वप्रभावी कर को हटाने और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सुधारों की सराहना की।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने अपने संबोधन में राज्य में शिक्षा के माहौल की सराहना की और कहा कि यह राज्य उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या के मामले में सबसे अलग नजर आता है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आर. एन. रवि, केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन और तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी भी शामिल हुए। समारोह में छात्रों को डिग्री और मेडल दिए गए।

यह भी पढ़ें-कर्नाटक: 10 दिन में तीन हत्या, मंगलुरु में युवक को चाकू घोंपा, CM बोले- UP मॉडल कहिए या कर्नाटक मॉडल, सख्त एक्शन होगा

ताजा समाचार

लखनऊ पूर्वी विधानसभा से BJP प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव नामांकन करने पहुंचे कलेक्ट्रेट, वित्त मंत्री और महापौर सहित कई नेता रहे साथ 
प्रयागराज: DIOS समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज, फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप
IPL 2024 : आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिल्ली कैपिटल्स का सामना खराब फार्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस से 
छत्तीसगढ़: चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश पुलिस के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत 
Thomas Cup : भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम की नजरें थॉमस कप खिताब बरकरार रखने पर, पीवी सिंधु भी छाप छोड़ने को तैयार
लखीमपुर खीरी: एसपी ने क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं