अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने निकाला झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह मार्च

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने निकाला झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह मार्च

रांची। सोमवार को झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि सेना में भर्ती को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लाई गई अन्यायपूर्ण तुगलकी अग्निपथ योजना को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस भी मुखर विरोध कर रही है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज रांची विधानसभा का …

रांची। सोमवार को झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि सेना में भर्ती को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लाई गई अन्यायपूर्ण तुगलकी अग्निपथ योजना को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस भी मुखर विरोध कर रही है।

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज रांची विधानसभा का सत्याग्रह मार्च कांग्रेस भवन से निकाला गया। जहां सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अग्निपथ योजना रद्द करने, युवाओं के भविष्य के साथ खेलने, सैना का राजनीतिकरण करने के विरोध में नारेबाजी करते हुए सत्याग्रह मार्च किया। जो रांची समारहरणालय के पास जाकर सभा में तब्दील हो गयी। सभा को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार देश के युवाओं के भविष्य के साथ केन्द्र सरकार व्यवहार कर रही है वह निदंनीय है।

उन्होंने कहा कि इस योजना को लेकर सरकार हर रोज नई बदलाव कर रही है। यह स्किम युवाओं के लिए सैन्य शक्ति के लिए विनाशकारी होगी। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि अब देश के युवा आंखें खोलें और नकली देश भक्तों की पहचान करें। ठाकुर ने युवाओं से ढृढ़ता और शांति से संघर्ष करने का आग्रह किया। लेकिन वो युवा यह भी याद रखें कि हमें किसी भी हाल में रूकना नहीं है, संघर्ष करना है। देश के लोकतंत्र की रक्षा करना आपका कर्तव्य है और कांग्रेस इस कर्तव्य को पूरा करने में आपका साथ देगी।

यह भी पढ़ेउच्चतम न्यायालय ने बागी विधायकों की याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की

ताजा समाचार

IPL 2023 : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब होगी चेन्नई सुपर किंग्स
अयोध्या: एक लाख की आबादी को दो बूंद शुद्ध पेयजल भी नहीं, 28 लाख की लागत से नगर में लगे दो वाटर ATM तीन साल से खराब
रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में रेस्टोरेंट में लगी आग, मची भगदड़
Banda: नरैनी तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चुने गए इंद्रदेव व हजारी लाल महामंत्री...मुंह मीठा कराकर किया स्वागत
सुलतानपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग, 11 घर जलकर राख 
सुल्तानपुर : बिहार से रामलला के दर्शन को जा रहे दर्शनार्थियों की कार पेड़ से टकराई, आठ घायल, एयर बैग खुलने से बची जान