कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, कहा- पीड़ित परिवार से मिले बिना नहीं वापस जाएंगे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, कहा- पीड़ित परिवार से मिले बिना नहीं वापस जाएंगे

सीतापुर। द्वितीय वाहिनी पीएसी में हिरासत में लाकर रोकी गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मौजूद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार दोपहर गेट के बाहर आए। उन्होंने न सिर्फ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को हौंसला बढ़ाया बल्कि मीडिया से मुखातिब होकर कांग्रेस महासचिव की मंशा के बारे में भी जानकारी दी। …

सीतापुर। द्वितीय वाहिनी पीएसी में हिरासत में लाकर रोकी गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मौजूद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार दोपहर गेट के बाहर आए। उन्होंने न सिर्फ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को हौंसला बढ़ाया बल्कि मीडिया से मुखातिब होकर कांग्रेस महासचिव की मंशा के बारे में भी जानकारी दी। बोले, प्रियंका गांधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जब तक हम पीड़ित परिवार से मिल नहीं लेंगे, किसी कीमत पर हमारा कदम पीछे नहीं जाएगा। परिणाम जो भी हो। जितना भी हो, या तो जेल भेजे, नहीं तो पीड़ित परिवार से मिलेंगे।

प्रशासन लाख मना करे। इसके पहले भी हाथरस में मना किया था। हम लड़ाई लड़े और प्रियंका व राहुल गांधी ने वहां भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। आज भी मिलेंगे। हमारा संकल्प है, हर हाल में परिवार से मिलेंगे। उन्होंने सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि हत्यारी है ये सरकार, जुल्मी है, अन्यायी, अत्याचारी है। जिस तरह की घटना देश के सामने आई है। किसान देश का भगवान अन्नदाता है, वह शांति पूर्ण प्रदर्शन करना चाहता है तो सरकार को डर किस बात का है। विरोध करना लोकतंत्र में हमारा अधिकार है। विरोध करने वालों को आप गाड़ी से कुचल कर मार देंगे?

मुकदमा दर्ज न करना, कार्रवाई न करना, गिरफ्तारी न करना, क्या दर्शाता है? इस सरकार का। जब प्रियंका गांधी मौके पर जाकर सवेंदना व्यक्त करना चाहती है तो सरकार को डर किस बात का है। सच्चाई खुल जाएगी यही न। पूरी तरह यह सरकार अराजक हो चुकी है। इस सरकार में कानून व्यवस्था फेल है ही, जंगलराज उत्तर प्रदेश में हो चुका है। इस सरकार के खिलाफ प्रियंका गांधी जब वहां जा रही थीं, उन्हें गिरफ्तार कर लाकर यहां बंद किया गया।

हमारे नेता दीपेंद्र हुड्डा के साथ बदसलूकी हुई। हमारी नेता प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी हुई। क्या करना चाहती है सरकार? आज हम सब को यहां बंद करने का काम किया गया। हम डरने वाले लोग नहीं है। लड़ेंगे, प्रियंकाजी ने यह तय किया है, जब तक उस परिवार के लोगों से मिल नहीं लेंगे। किसी कीमत पर वापस नहीं जाएंगे। सरकार को झुकना ही पड़ेगा। प्रियंका गांधी ने इस लड़ाई की शुरूआत की है और इस लड़ाई का अंत और न्याय भी प्रियंका गांधी से ही मिलेगा।