कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जहांगीरपुरी पहुंचा, पुलिस ने रोका

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जहांगीरपुरी पहुंचा, पुलिस ने रोका

नई दिल्ली। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी का बृहस्पतिवार को दौरा किया, हालांकि पुलिस ने उसे उस इलाके में जाने से रोक दिया जहां एक दिन पहले ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस महासचिव अजय माकन, पार्टी के …

नई दिल्ली। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी का बृहस्पतिवार को दौरा किया, हालांकि पुलिस ने उसे उस इलाके में जाने से रोक दिया जहां एक दिन पहले ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस महासचिव अजय माकन, पार्टी के दिल्ली प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और कई अन्य नेता शामिल रहे। माकन ने संवाददाताओं से कहा कि बुलडोजर चलाया जाना गरीब लोगों और उनकी जीविका पर हमला था।

उन्होंने आरोप लगाया कि उच्चतम न्यायालय का आदेश आने के बाद भी बुलडोजर चलाया गया जो अदालती आदेश का हनन है। माकन ने कहा, बुलडोजर चलाया जाना गैरकानूनी है। मैं शहरी विकास मंत्री रह चुका हूं और जानता हूं कि कानून कैसे काम करता है। नोटिस दिए बिना ऐसा कदम नहीं उठाया जा सकता। भाजपा के नेता झूठ बोल रहे हैं।

गोहिल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान का नाटक महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए किया गया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जहांगीरपुरी का दौरा क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाया जाना गैरकानूनी कदम था।

इसे भी पढ़ें-

भारत और अमेरिका के रणनीतिक हितों का जुड़ाव बढ़ा है: राजनाथ सिंह