सीएम केजरीवाल ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- अमीरों को अमीर बना रहीं कांग्रेस-भाजपा

अहमदाबाद। रविवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भरूच में आदिवासी संकल्प महासम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा, हम गरीबों और आम लोगों की पार्टी हैं। हम आपके साथ खड़े हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा भाजपा और कांग्रेस सिर्फ …
अहमदाबाद। रविवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भरूच में आदिवासी संकल्प महासम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा, हम गरीबों और आम लोगों की पार्टी हैं। हम आपके साथ खड़े हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा भाजपा और कांग्रेस सिर्फ अमीरों को अमीर बना रही हैं, लेकिन आप हमें एक मौका दीजिए। हम आपकी गरीबी दूर कर देंगे। हम लोग आपके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा हमें एक मौका दे दो अगर पांच साल में यहां के स्कूल ठीक नहीं किए तो हमें भगा दीजिएगा।
इसे भी पढ़ें- केरल के पूर्व कांग्रेस नेता पीसी जॉर्ज गिरफ्तार, मुसलमानों के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी