कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी का विलय भाजपा में करेंगे : भाजपा नेता का दावा

कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी का विलय भाजपा में करेंगे : भाजपा नेता का दावा

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लदंन से लौटने के बाद अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय कर सकते हैं। भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने शनिवार को यह दावा किया। अमरिंदर रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के बाद लंदन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। …

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लदंन से लौटने के बाद अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय कर सकते हैं। भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने शनिवार को यह दावा किया। अमरिंदर रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के बाद लंदन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके दल के विलय के संबंध में भाजपा ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन पार्टी की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता ग्रेवाल ने शनिवार को दावा किया कि इस संबंध में फैसला कर लिया गया है।

ग्रेवाल ने कहा कि लंदन जाने से पहले अमरिंदर ने भाजपा के साथ अपनी पार्टी के विलय का इरादा जाहिर किया था। उन्होंने कहा कि अमरिंदर लंदन से लौटने के बाद भाजपा में पीएलसी के विलय की घोषणा करेंगे। दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे अमरिंदर ने पिछले साल मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी और पीएलसी का गठन किया था।

पीएलसी ने साल 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा और सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में लड़ा था। बहरहाल, पीएलसी का कोई भी उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर सका था। अमरिंदर खुद पटियाला शहरी सीट से चुनाव हार गए थे।

ये भी पढ़े – राहुल का नकली वीडियो चलाने वाले अदालतों का चक्कर काटने को रहें तैयार : खेड़ा

ताजा समाचार

प्रतापगढ़: खेलने के दौरान गला कसने से मासूम की मौत, परिवार में कोहराम
मध्यप्रदेश सरकार ने विक्रम विश्वविद्यालय का नाम बदलकर किया 'सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय' 
दिल्ली में भाजपा सरकार बनने से राम राज्य की शुरुआत हुई: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
Kanpur: निर्माण कार्य रोकने पर दो पक्षों में जमकर बवाल, पथराव के साथ हुई मारपीट, 39 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बाराबंकी: बाबू केडी सिंह संग्रहालय के लिए पांच करोड़ जारी, खेल प्रेमियों में दौड़ी खुशी की लहर    
दुधवा में मिला अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का लंबी नथनी वाला बेल सांप, वन अधिकारियों ने भारतीय वन्यजीव संरक्षण के लिए बताया महत्वपूर्ण खोज