पेशाब में खून आना हो सकता है किडनी स्टोन का संकेत, जानें क्या खांए, क्या नहीं

पेशाब में खून आना हो सकता है किडनी स्टोन का संकेत, जानें क्या खांए, क्या नहीं

शरीर के प्रमुख अंगों में से एक होता है किडनी जो शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को फिल्टर करने में मदद करता है। लेकिन आज के वक्त में किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा है। वर्तमान समय में किडनी स्टोन की समस्या भी बहुत आम बन चुकी है। किडनी स्टोन मिनरल्स और नमक की …

शरीर के प्रमुख अंगों में से एक होता है किडनी जो शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को फिल्टर करने में मदद करता है। लेकिन आज के वक्त में किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा है। वर्तमान समय में किडनी स्टोन की समस्या भी बहुत आम बन चुकी है। किडनी स्टोन मिनरल्स और नमक की ठोस जमावट होती है। किडनी स्टोन कंकड़ जैसे दिखते हैं।  इनका आकर मटर के दाने से लेकर  गोल्फ बॉल की साइज की तरह हो सकता है। समय से इस समस्या का पता लग जाए तो निदान आसान होता है। ज्यादा पानी पीने और कुछ दवाईयों से मूत्र पथ के माध्यम से हमारे शरीर से बाहर आ जाता है।

किडनी स्टोन के लक्षण
किडनी स्टोन के हमेशा लक्षण नहीं होते है। जिन स्टोन का आकार छोटा है इसमें दर्द नहीं होता है पर कई बार दर्द बहुत ही ज्यादा होती है तो उनमे उपचार की ज़रूरत है। दर्द के अलावा, गुर्दे की पथरी के कई अन्य लक्षण भी हो सकते हैं, जैसे –पेशाब करते समय दर्द। मूत्र में खून आना। मूत्र से असामान्य गंध आना। मूत्र में धुंधलापन होना। एक बार में थोड़ा सा ही मूत्र आना।​ पेशाब करने की इच्छा– सामान्य से अधिक होना।

ये खाएं
ध्यान रखिये की आपका अधिक पानी पीना है। आप संतरे का जूस एंड नींबू पानी भी पी सकते है। इसका सेवन करने से आपको लाभ पहुंचेगा। आप अपनी उम्र की हिसाब से कैल्शियम लें | ध्यान रखे की आप डॉक्टर को परामर्श करे की आपको एक दिन में कितना कैल्शियम लेना चाहिए।

ये न खाएं
पशु प्रोटीन को सीमित करेंरेड मीट, मुर्गी, अंडे और समुद्री भोजन का सेवन करने से यूरिक एसिड का लेवल बढ़ सकता है जिससे की किडनी स्टोन होने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़े-

हर साल करीब डेढ़ करोड़ लोगों को चपेट में ले रहा काला दमा