दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कही ये बात

दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कही ये बात

राजकोट। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के फैसले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे लोग ‘धर्म विरोधी’ हैं, जो लोगों को अपने त्योहार मनाने से रोक रहे हैं। ये …

राजकोट। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के फैसले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे लोग ‘धर्म विरोधी’ हैं, जो लोगों को अपने त्योहार मनाने से रोक रहे हैं।

ये भी पढ़ें- आदमपुर उपचुनाव: बिश्नोई बोले- हुड्डा ने तंवर पर करवाया जानलेवा हमला, वह दलित-विरोधी हैं

आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने पिछले महीने एक जनवरी, 2023 तक सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर फिर से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। इस अवधि के दौरान दिवाली भी पड़ रही है। पिछले दो साल से इसी तरह राजधानी में पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाता रहा है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हाल ही में कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर छह महीने तक की जेल हो सकती है और 200 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। राय ने कहा था कि राजधानी में पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना और तीन साल की जेल की सजा हो सकती है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी के लिए समर्थन जुटाने को लेकर हाल के दिनों में कई बार राज्य का दौरा किया है। गुजरात भाजपा प्रमुख पाटिल ने शनिवार को यहां आयोजित पटाखों से संबंधित एक कार्यक्रम के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैंने समाचार पढ़ा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वह भाई यहां (गुजरात में चुनाव के लिए) आने की कोशिश कर रहा है। फिर पटाखे कैसे फोड़ोगे? तो कृपया ऐसे धर्मविरोधी और पटाखों का विरोध करने वाले लोगों को पहचानें, जो हमें हमारे त्योहारों को मनाने से रोकते हैं।

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार ने कहा था कि पटाखों पर प्रतिबंध उच्चतम न्यायालय के आदेश पर लगाया गया है और भाजपा नेता अदालत का अनादर कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार को ‘हिंदू विरोधी’ करार दिया था। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने हाल ही में कहा था कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्ली में लोगों को दिवाली पर दो-तीन घंटे पटाखे फोड़ने की अनुमति देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- मुंबई: रासायनिक परीक्षण में पटाखों में जहरीले पदार्थों का चला पता, सरकार को लिखा पत्र

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री