भाजपा नेता और लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता ने राजनीति से लिया संन्यास, आपातकाल में काट चुके हैं जेल

भाजपा नेता और लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता ने राजनीति से लिया संन्यास, आपातकाल में काट चुके हैं जेल

बहराइच। नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता ने राजनीति क्षेत्र से सन्यास लेने की घोषणा कर दी। जरवल नगर में सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उन्होंने आधिकारिक रूप से अपने संन्यास लेने की घोषणा की। जिससे उपस्थित कार्यकर्ता अचंभित रह गए। प्रमोद गुप्ता ने सन 1968 से राजनीति …

बहराइच। नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता ने राजनीति क्षेत्र से सन्यास लेने की घोषणा कर दी।
जरवल नगर में सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उन्होंने आधिकारिक रूप से अपने संन्यास लेने की घोषणा की। जिससे उपस्थित कार्यकर्ता अचंभित रह गए। प्रमोद गुप्ता ने सन 1968 से राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा।

उस समय भारतीय जनसंघ पार्टी के मंडल मंत्री तथा बाद में मंडल अध्यक्ष के पद पर रहे। वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन होने के बाद मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश परिषद सदस्य, व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक, किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के मंत्री, के अतिरिक्त कई मंडलों के प्रभारी तथा वर्तमान में विधानसभा चुनाव में विधानसभा पयागपुर के चुनाव प्रभारी का दायित्व का निर्वहन करते हुए वर्तमान में जिला कार्यसमिति के सदस्य हैं।

जरवल नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष तथा आर्य समाज जरवल नगर के प्रधान सहित अन्य धार्मिक व सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आपातकाल में जेल में रहने के कारण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोकतंत्र सेनानी घोषित हैं।

यह भी पढ़ें:-निजीकरण व विद्युत संशोधन बिल के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

ताजा समाचार