बरेली: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

बरेली: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को गांधी उद्यान में बैठक हुई। बैठक में महिला प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान सफाई कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को गांधी उद्यान में बैठक हुई। बैठक में महिला प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान सफाई कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष रामलाल कश्यप व जिला महामंत्री राजेश कुमार वाल्मीकि ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से कुछ मांगे लंबित हैं।

वह जिला पंचायत राज अधिकारी से बार-बार अनुरोध के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं कराया गया है। जिस वजह से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि अगर 178 कर्मचारियों को एसीपी का लाभ व डीए का अवशेष एरियर, महिलाओं के स्थानांतरण पर रोक, सफाई उपकरण किट आदि मांगों को जल्द पूरा नहीं कराया गया तो संघ उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराने के बाद आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिसका सभी विकास खंडों से आए समस्त पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से एक सहमति जताई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष रनवीर सिंह पटेल, जिला संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह कोली, हेतराम राजपूत, संदीप सिंह, अशोक कुमार वाल्मीकि, अरविंद शर्मा, सूरजपाल राजपूत, तेजपाल पटेल, श्री राम अवतार दिवाकर, रामेंद्र बाल्मीकि, संतराम दिवाकर, प्रवेश कुमार, ओम प्रकाश गंगवार, सत्य प्रकाश, डीपी सागर, महेश चंद्र, बृजेश कुमार नागवंशी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोषी देवी, अध्यक्ष विमला वर्मा, जिला महामंत्री शिवानी, लता आदि मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें- बरेली: पशुओं को गलाघोंटू बीमारी से बचाने के लिए आईं 99 हजार वैक्सीन, जल्द शुरू होगा टीकाकरण