बरेली: किसान की बाइक समेत देवहा नदी में गिरने से मौत, मचा कोहराम

बरेली: किसान की बाइक समेत देवहा नदी में गिरने से मौत, मचा कोहराम

बरेली, अमृत विचार। क्योलड़िया बरेली पीलीभीत सीमा पर बसे गांव अमीर नगर के एक किसान की देवहा नदी में डूबने से मौत हो गयी। मृतक किसान दो दिन पूर्व पीलीभीत से अपने गांव बाइक से निकला लेकिन वह घर बापस नहीं पहुंचा। जिससे परिजन खोजबीन में जुट गये। शुक्रबार को गांव के लोगों ने देवहा …

बरेली, अमृत विचार। क्योलड़िया बरेली पीलीभीत सीमा पर बसे गांव अमीर नगर के एक किसान की देवहा नदी में डूबने से मौत हो गयी। मृतक किसान दो दिन पूर्व पीलीभीत से अपने गांव बाइक से निकला लेकिन वह घर बापस नहीं पहुंचा। जिससे परिजन खोजबीन में जुट गये। शुक्रबार को गांव के लोगों ने देवहा नदी किनारे चप्पल देखी, जिसपर नदी में तलाशी होने लगी। वहां किसान का शव मिलने के साथ ही कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी मिली। शव को देख कर परिजनों में चीख पुकार मच गयी। सूचना पर क्योलड़िया पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

गांव अमीर नगर के रहने बाले किसान शान्ति स्वरुप उर्फ सज्जन बाबू 58 बर्ष पीलीभीत में रह रहे थे। उनके परिवार के बाकी सदस्य गांव ही रहते है | शान्ति स्वरुप के बेटे प्रवीण कुमार ने बताया कि बुधवार को उनके पिता अपने बाइक से पीलीभीत के गाजीपुर के कच्चे रास्ते से घर आ रहे थे। नदी के किनारे बने कच्चे रास्ते से अचानक उनकी बाइक नदी में फिसल गयी। रात को जब शान्ति स्वरुप अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन सुरु की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को परिजन ग्रामीणों की सहायता से देवहा नदी व आसपास जंगल में शान्तिस्वरुप की तलाश कर रहे थे इसी बीच ग्रामीणों ने देवहा नदी किनारे पानी में उनकी चप्पल उतराता दिखा।

ये भी पढ़ें –  बरेली: कांग्रेस पार्टी के हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल होकर बरेली से पहुंचे कांग्रेसी