बदायूं: केमिकल युक्त रंगों का करें बहिष्कार

बदायूं,अमृत विचार। युवा संकल्प सेवा समिति की बैठक में केमिकल युक्त रंगों के बहिष्कार को लेकर चर्चा की गई। समिति की ओर से ऐसे रंगों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्रबंधक पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। केमिकल युक्त रंगों से होली …
बदायूं,अमृत विचार। युवा संकल्प सेवा समिति की बैठक में केमिकल युक्त रंगों के बहिष्कार को लेकर चर्चा की गई। समिति की ओर से ऐसे रंगों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्रबंधक पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। केमिकल युक्त रंगों से होली न खेलकर गुलाल व अबीर से होली खेलने के लिए अपने बच्चे और अन्य लोगों को प्रेरित करना चाहिए।
समिति द्वारा छात्र-छात्राओं के अलावा जिले भर में केमिकल युक्त रंगों का बहिष्कार करने के साथ इन रंगों के प्रयोग से होने वाले नुकसान से भी बताया जाएगा। उप सचिव निखिल कुमार गुप्ता ने कहा कि हर्बल रंग और गुलाल का उपयोग कर स्वस्थ होली मनाएं। कोषाध्यक्ष योगेंद्र सागर ने कहा कि होली पर सस्ते और गाढ़े रंग खरीदने से बचना चाहिए।
इन रंगों को बनाने में खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। मुनीश कुमार, सोनू सक्सेना, ज्ञान गौरव साहू, प्रयाग सिंह, केंद्रभान सिंह, शिव कुमार यादव, सुनील कुमार सिंह, धर्मवीर कश्यप, नरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
बरेली: 15 मार्च को होगा सेपक टाकरा महिला व पुरूष वर्ग टीम का ट्रायल