अयोध्या: कृषि विश्वविद्यालय में कल 498 को मिलेगी डिग्री व 25 को स्वर्ण पदक

अयोध्या: कृषि विश्वविद्यालय में कल 498 को मिलेगी डिग्री व 25 को स्वर्ण पदक

अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 23वां दीक्षांत समारोह सोमवार की दोपहर 1 बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व अध्यक्षता कुलाधिपति प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। इस दौरान 498 विद्यार्थियों को डिग्री व 25 को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। डिग्री प्राप्त करने वालों में 60 फीसदी …

अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 23वां दीक्षांत समारोह सोमवार की दोपहर 1 बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व अध्यक्षता कुलाधिपति प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। इस दौरान 498 विद्यार्थियों को डिग्री व 25 को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। डिग्री प्राप्त करने वालों में 60 फीसदी छात्राएं व 40 फीसदी छात्र हैं।

इसके मद्देनजर रविवार को रिहर्सल हुआ। समारोह का आयोजन मुख्य प्रशासनिक भवन के बगल कृषि प्रबंधन महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा। जिलाधिकारी, एसएसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कृषि विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर तैयारियों व सुरक्षा का जायजा लिया गया।

कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से हेलीकॉप्टर की तरफ से सीधे विश्वविद्यालय पहुंचकर दीक्षा समारोह का अनावरण करेंगी। रिहर्सल के दौरान कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह, कुलसचिव डॉ डी के द्विवेदी, प्रसार निदेशक डॉ ए पी राव, अधिष्ठाता डॉ वेद प्रकाश, डॉ ओ पी राव, डॉ आर के जोशी, डॉ नमिता जोशी, डॉ प्रमाणिक, डॉ सुशांत श्रीवास्तव सहित अन्य शामिल रहे।

पढ़ें: बंदरों और कुत्तों के बीच गैंगवार! पहले कुत्तों ने बंदर के बच्चे को जान से मारा, अब बंदर कुत्तों के बच्चों को मार रहे

मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि समारोह की लगभग समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके परिधान उपलब्ध करा दिए गए हैं।

लखनऊ में बढ़ी ठंड, आने वाले दिनों में हो सकती है 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट

उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड की शुरुआत भी हो चुकी। शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस, तो वहीं अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…