अयोध्या: सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं को दी गई सलाह

अयोध्या: सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं को दी गई सलाह

अयोध्या। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने कई सीएचसी का निरीक्षण कर अभियान का जायजा लिया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर माह की 9 तारीख को  महिला चिकित्सक की देखरेख में …

अयोध्या। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने कई सीएचसी का निरीक्षण कर अभियान का जायजा लिया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर माह की 9 तारीख को  महिला चिकित्सक की देखरेख में गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच, स्वास्थ्य परीक्षण और खतरे के लक्षण वाली गर्भवती के लिए सीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है। इसके तहत शनिवार को चिकित्सा इकाइयों पर गर्भवती महिलाओं को महिला चिकित्सकों द्वारा समुचित उपचार व परामर्श दिया गया।

अभियान को सफल बनाने के लिए सीएमओ द्वारा सीएचसी मसौधा, तारुन और बीकापुर का निरीक्षण किया गया। सीएमओ के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी , प्रबंधक, समन्वयक ने भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण किया।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : चिलचिलाती धूप व लू में घर से निकलना हुआ मुश्किल, 41 डिग्री पहुंचा तापमान