लखीमपुर खीरी: साध्वी प्राची बोली- जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्दी लागू हो

लखीमपुर खीरी: साध्वी प्राची बोली- जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्दी लागू हो

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले में एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचीं साध्वी प्राची ने बुधवार को संकटा देवी मंदिर में पूजा की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून 20 साल पहले आ जाना चाहिए था। योगी जी को भी सत्ता में आए हुए चार साल हो गए। कोई बात …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले में एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचीं साध्वी प्राची ने बुधवार को संकटा देवी मंदिर में पूजा की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून 20 साल पहले आ जाना चाहिए था। योगी जी को भी सत्ता में आए हुए चार साल हो गए। कोई बात नहीं, देर आए दुरुस्त आए। कानून जल्दी से लागू हो।

साध्वी प्राची ने आगे कहा कि जो भी नियम बनें वह सबके लिए हों। जिनके दो से ज्यादा बच्चे हैं उनको सरकारी सुविधाएं बंद कर देनी चाहिए। वोट का अधिकार भी बंद कर देना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण कानून के नियम सभी को मानने पड़ेंगे।

साध्वी प्राची ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने ओवैसी आ रहे हैं,आम आदमी पार्टी भी आ रही है। क्या फर्क पड़ता है। बंगाल में भी थे यह लोग, बिहार में भी थे। उत्तर प्रदेश में भी पहले से हैं। कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। योगी जी ही सरकार बनाएंगे। योगी जी ही सक्षम हैं उत्तरप्रदेश की बागडोर संभालने के लिए। साध्वी ने ओवैसी पर तंज कसा कि चुनाव को मजाक न समझें। अपने घर बैठो, हैदराबाद से बाहर निकलोगे तो जो हश्र बिहार जैसा ही होगा।

ताजा समाचार