बागेश्वर और पिथौरागढ़ में लगे भूकंप के झटके, जोशीमठ में प्रसिद्ध हाथी पर्वत का एक हिस्सा टूटा
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले सोमवार को भूकंप के झटकों से कांप उठे। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप से दोनों जिलों में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का पहला झटका पिथौरागढ़ में दोपहर 12.18 बजे पर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले सोमवार को भूकंप के झटकों से कांप उठे। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप से दोनों जिलों में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप का पहला झटका पिथौरागढ़ में दोपहर 12.18 बजे पर आया। इसके एक मिनट बाद ही दोपहर12.19 बजे पर बागेश्वर की धरती थर्राई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से नुकसान की कोई घटना प्रकाश में नही आई है। बागेश्वर की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि तहसीलों से सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। इधर, चमोली जिले के जोशीमठ में प्रसिद्ध हाथी पर्वत का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। पहाड़ टूटने से मौके पर अफरातफरी मच गई। एक किलोमीटर के दायरे में धूल-मिट्टी का गुबार छा गया। हालांकि भूस्खलन से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।