बरेली: संगठन के सेवा कार्य जन-जन तक पहुंचाएं- संतोष गंगवार
बरेली, अमृत विचार। केंद्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की जिला और महानगर कमेटी ने शहर से लेकर गांव तक जागरुकता कार्यक्रम चलाए। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के आयोजन में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जो समाजसेवा के कार्य निरंतर करता रहता है। भाजपा महानगर …
बरेली, अमृत विचार। केंद्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की जिला और महानगर कमेटी ने शहर से लेकर गांव तक जागरुकता कार्यक्रम चलाए। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के आयोजन में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जो समाजसेवा के कार्य निरंतर करता रहता है।
भाजपा महानगर प्रभारी/ उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान ने परसाखेड़ा की गोटियां गोकुलपुर, नगर विधायक डा अरुण कुमार मथुरापुर बंदिया, महापौर डा उमेश गौतम हरुनगला और सतीपुर, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार गांव परसौर, सन्निया पहुंचे और सेवा कार्य किए। योजनाओं की जानकारी देकर स्वच्छता और वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष डा केएम अरोड़ा, प्रभु दयाल लोधी, गुलशन आनंद, सुखबीर कश्यप, ज्ञान प्रकाश लोधी, अधीर सक्सेना, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, अरुण कश्यप, विष्णु अग्रवाल, अमरीश कठेरिया, प्रवेश वर्मा, हर्षित गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
भाजपा के शिविर में 78 लोगों ने रक्त दान किया
केंद्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला कमेटी की ओर से स्टेडियम रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार व भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा रहे। रक्तदान शिविर में 78 लोगों ने रक्तदान किया।
गुलशन आनंद व प्रशांत पटेल, जिला मंत्री राहुल साहू, नीरेंद्र सिंह राठौर, पंकज गंगवार, अभय चौहान, विपिन राठौर, सौरभ कुर्मी, अनिल प्रजापति, परवेज मियां, वीरपाल गंगवार, धर्मविजय गंगवार, सुमित सक्सेना, सुभाषनी जायसवाल, राजू गंगवार, विशाल गंगवार, शिवम शर्मा, अरशद पठान, निहाल खानए इमरान खानए नदीम खान आदि मौजूद रहे।
विधायक ने कुष्ठ आश्रम में राशन बांटा
बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने चौबारी स्थित कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को कच्चा राशन एवं मास्क वितरित किए। पप्पू भरतौल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे हैं। आपदा के समय में पार्टी मदद का हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन विपक्ष जनता को बरगला रहा है। आशुतोष मिश्रा, ईशान ईशु, वैभव भारद्वाज, संजय शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, विपुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।