रुद्रपुर: जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से दुष्कर्म

रुद्रपुर: जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से दुष्कर्म

रुद्रपुर, अमृत विचार।आदर्श कालोनी निवासी एक महिला के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियों बनाकर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला के जीजा सहित दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आदर्श कालोनी निवासी एक महिला …

रुद्रपुर, अमृत विचार।आदर्श कालोनी निवासी एक महिला के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियों बनाकर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला के जीजा सहित दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आदर्श कालोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति विदेश में नौकरी करते है और वह अपने 6 साल के बेटे के साथ अकेले रहती है। महिला ने बताया कि भूरारानी निवासी एक रिश्ते के जीजा है जो अक्सर उसके घर आया जाया करते थे। बताया कि जुलाई 2020 में उसके रिश्ते के जीजा और उनका एक साथी उसके घर आये।
इस दौरान उन्होने महिला को साथ लेकर आये जूस को पिलाया। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। आरोप है कि  बेहोशी के दौरान उन लोगो ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियों भी बनाई। जोकि उन्होने अपने मोबाइल पर होश में आने के बाद महिला को भी दिखाया और उनका कहना न मानने पर वीडियों वायरल करने की धमकी भी दी।
जिसके सहारे उन्होने जबरदस्ती कई बार महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाये। महिला ने बताया कि 6 अप्रैल की रात्रि 8 बजे वह दोनो उसके घर पर आये और जबरदस्ती अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। इस दौरान वह धमकी देने लगे कि महिला के फोन में जो धमकी भरे मैसेज है उसे डिलीट कर दे। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गये।
जिसके बाद वह महिला और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मामले में पुलिस ने भूरारानी निवासी कुलबीर सिंह और गदरपुर के रजपुरा निवासी दलबीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताजा समाचार