देहरादून: मदन कौशिक बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद पर बदलाव के बाद अब भाजपा ने प्रदेश नेतृत्व में भी बदलाव किया है। तमाम चर्चाओं के बाद कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी दी गई है। इस संबंध में कौशिक के नियुक्ति के आदेश भी जारी कर दिए हैं। …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद पर बदलाव के बाद अब भाजपा ने प्रदेश नेतृत्व में भी बदलाव किया है। तमाम चर्चाओं के बाद कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी दी गई है। इस संबंध में कौशिक के नियुक्ति के आदेश भी जारी कर दिए हैं। वहीं भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5 बजे देहरादून में राजभवन में होगा।
बता दें कि मदन कौशिक गुरुवार को अचानक दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि तीरथ की टीम में कई चेहरे रिपीट किए जा सकते हैं, जो त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का हिस्सा थे। वहीं नए चेहरों में उनमें पिथौरागढ जिले से बिशन सिंह चुफाल, नैनीताल से बंशीधर भगत, चमोली से महेंद्र भटट के नाम की चल रही है।