बाराबंकी: जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न, 5 मार्च को होगी मतगणना

बाराबंकी: जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न, 5 मार्च को होगी मतगणना

बाराबंकी। बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन का निर्वाचन सत्र 2021- 22 के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान सुबह 10 बजे से प्रारभ्भ होकर शाम 5 बजे समाप्त हुआ। चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता समिति बाराबंकी द्वारा कराया गया। निर्वाचन में वही मतदाता सूची में सम्मिलित किये गये, जिनके पास सीओपी नंबर है, जो बीते कई …

बाराबंकी। बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन का निर्वाचन सत्र 2021- 22 के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान सुबह 10 बजे से प्रारभ्भ होकर शाम 5 बजे समाप्त हुआ। चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता समिति बाराबंकी द्वारा कराया गया।

निर्वाचन में वही मतदाता सूची में सम्मिलित किये गये, जिनके पास सीओपी नंबर है, जो बीते कई वर्षों से जिला कचहरी में वकालत कर रहे हैं। इस प्रकार कुल 1441 मतदाता है। गुरुवार शाम पांच बजे समापन तक 1362 वोटो का मतदान हुआ। जिसमें दो मत टेंडर के भी जोड़ लिये जाये तो कुल मतदान हुए वोटो की संख्या 1364 रही, जो मतदाताओं के मतदान का कुल 95 प्रतिशत है। कुल नौ पद 12 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ। मतगणना शुक्रवार को प्रातः10 बजे से आरम्भ होगी।

अध्यक्ष पद के लिए कु. रमा सिंह, योगेंद्र सिंह वर्मा, प्रदीप सिंह, रमनलाल द्विवेदी, कौशल किशोर त्रिपाठी महामंत्री पद हेतु भानु प्रताप सिंह, रमेश चंद्र वर्मा,नरेश सिंह, अमित कुमार शुक्ला, शाहिन अख्तर, संजय अरोड़ा, व रितेश कुमार मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिये दिलीप गुप्ता, मोहन सिंह, राजीव कुमार तिवारी, मदन लाल यादव, कुंवर वीर सिंह, दिनेश प्रसाद वर्मा, फखरूल हसन, देवी प्रसाद वर्मा, प्रशासन में दिलीप कुमार मिश्रा, पंकज कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार तिवारी, शिव शेखर सिंह वर्मा।

उपाध्यक्ष प्रथम के लिये उतरे तीन उम्मीदवारो में विवेकानंद सिंह, देश दीपक तिवारी और राहुल सिंह में काटे की टक्कर है। वही उपाध्यक्ष द्वितीय के लिये चार प्रत्याशियो में उत्तम श्रीवास्तव (राजू), रमाकांत शुक्ला, प्रेम चन्द्र वर्मा और अतुल सिंह मे मुकाबला है। प्रकाशन मंत्री में नीरज कुमार वर्मा, योगेश कुमार तिवारी। पुस्तकालय प्रभारी हेतु अंशुमान सिंह, रामकरण वर्मा, सहज राम यादव, उपाध्यक्ष प्रथम हेतु देश दीपक तिवारी, राहुल कुमार सिंह, विवेकानंद सिंह, उपाध्यक्ष द्वितीय हेतु अतुल कुमार सिंह, उत्तम कुमार श्रीवास्तव, प्रेमचंद वर्मा, रमाकांत शुक्ला, कनिष्ठ कार्यकारिणी हेतु अतुल कुमार पांण्डेय, अमित कुमार तिवारी वासु, अंगद कुमार सिंह वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, राजीव कुमार, विजय कुमार गौतम, सर्वेश कुमार रावत, सैयद रेहान मुस्तफा रिजवी, सौरभ अवस्थी शानू, हंसराज सिंह यादव,वरिष्ठ कार्यकारिणी हेतु अजय प्रताप सिंह, अमरीश श्रीवास्तव, आकाश निगम, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नजीर अहमद, नंदकिशोर यादव, राजित राम, रामप्रकाश, सोनेलाल, विवेकानंद, विष्णु रस्तोगी मैदान में है।

चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लगी अधिवक्ताओ की टीम
शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में 75अधिवक्ताओं की टीम लगाई गई। जिसमें पर्यवेक्षक मंडल में जुबेर अहमद अंसारी, स्वामी दयाल मौर्य, ओमप्रकाश निगम, मुचकुन्द वर्मा, शिव शंकर मेहरोत्रा, अनिल अग्निहोत्री, अजय श्रीवास्तव, मुरलीधर त्रिवेदी, सुरक्षा में अनुपम मिश्रा और सुरेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने सक्रिय भूमिका निभायी।

सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में पवन कुमार मिश्रा, दिलीप अवस्थी, श्रीश अवस्थी, रवि वर्मा, शिवराज यादव, अंगद सिंह यादव, सुषमा शर्मा, महफूज आलम, रामकिशोर मिश्रा, प्रवीण शर्मा, विनोद दीक्षित, कांशीराम यादव, अमर सिंह यादव, अरविन्द सिह, जितेन्द्र कुमार सिह, राजू कल्याणी, अभिषेक सोनी, रतिकान्त मौर्य, सतीश कुमार कनौजिया, साहब शरण वर्मा, प्रेमचन्द वर्मा, अमरीकन सिंह यादव, संदीप सरण वर्मा, उमेश अस्थाना, संजय गुप्ता, अश्विनी वर्मा आदि लोग सम्मिलित रहे। सूचना का दायित्व अखबार राही ने देखा।

निर्वाचन अधिकारी रहे अजय श्रीवास्तव ने बताया की दो टेंडर वोट तभी गिने जाएंगे जब गिनती बराबर होगी। कुल 1364 मतदान किये गये वोटो में दो वोट टेंडर वोट निकले जिस पर दो अधिवक्ताओ ने अपना वोट उनके आने से पूर्व पड़ जाने की बात सामने आयी है। इसी क्रम में मतदान का प्रयोग भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, संजय मिश्र, राजेंन्द्र प्रकाश मिश्र, संतोष सिंह, विनय तिवारी व शंकर दयाल शर्मा आदि ने भी किया। सभी प्रत्याशियों के समर्थकों मे खासा उत्साह देखा गया।