बाजपुर: दादा की भूमि का फर्जी बैनामा, पोते की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज

बाजपुर, अमृत विचार। दादा की पुस्तैनी जमीन खुर्द-बुर्द करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बगवाड़ा थाना किच्छा निवासी बलदेव सिंह …

बाजपुर, अमृत विचार। दादा की पुस्तैनी जमीन खुर्द-बुर्द करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बगवाड़ा थाना किच्छा निवासी बलदेव सिंह पुत्र शेर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि ग्राम हुलसनगंजा बरहैनी निवासी उसके दादा गुरदीप सिंह पुत्र मिलावा सिंह की मौत 16 जनवरी 2010 को हो चुकी है। हालांकि, उनकी जमीन को दादा के सगे भाई महेंद्र सिंह को देखरेख के लिए दी गयी थी। बलदेव का कहना है कि उसके दादा ने विश्वास के चलते कभी कागजात भी नहीं देखे। इसके बाद उसे चाचा-चाची ने उसके दादा की जमीन के बारे में जानकारी दी। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि दादा की जमीन का 10 नवंबर 2014 को ही फर्जी बैमाना कर दिया गया था। इसमें सुच्चा सिंह पुत्र बहादुर सिंह तथा कुलदीप सिंह पुत्र बग्गा सिंह ने गवाही दी थी, जिसके आधार पर फर्जी बैमाना तैयार हुआ। आरोप है कि इस संबंध में बरहैनी में उक्त महेन्द्र सिंह से बात करनी चाही तो आग बबूला हो गए और कहने लगा कि जैसे तुम्हारे दादा की जमीन गायब की है, तुम्हें भी उसी तरह गायब कर दूंगा। इसके साथ ही गालीगलौज देते हुए तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर कोर्ट की मदद ली। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।