अमेठी: क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राम उदित यादव पर ‘सपा’ ने जताया भरोसा, जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा

अमेठी। सपा के स्थापना काल से समाजवादी पार्टी की राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा करने वाले क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राम उदित यादव को जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राम उदित को जिलाध्यक्ष व अरशद अहमद को जिला …
अमेठी। सपा के स्थापना काल से समाजवादी पार्टी की राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा करने वाले क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राम उदित यादव को जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राम उदित को जिलाध्यक्ष व अरशद अहमद को जिला महासचिव पद पर मनोनीत किए जाने का पत्र जारी किया। दोनों नेताओं को अहम पद मिलने पर कार्यकर्ताओ ने खुशी का इजहार किया।
आगामी 2022 के विधान सभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सपा नेतृत्व ने रविवार को स्थानीय जिला कमेटी में फेरबदल करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव को हटाकर उनके स्थान पर राम उदित यादव को जिलाध्यक्ष बनाया है। 2009 से लगातार जिलाध्यक्ष पद पर छोटेलाल यादव लगातार काबिज रहे। 2019 के अंतिम महीनों में प्रदेश भर की सभी जिला इकाइयों को भंग कर दिया था। इसके बाद से सपाई राजनीति में जिला संगठन में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही थी।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने दोनों पदाधिकारियों को मनोनीत करते हुए 15 दिनों के भीतर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सलाह लेकर जिला कार्यकारिणी गठित कर प्रस्तावित कमेटी के अनुमोदन के लिए प्रदेश कार्यालय भेजने का निर्देश दिए हैं। सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, जिला प्रवक्ता विजय यादव, अरविंद तिवारी, हर्ष यादव, राज कुमार यादव, उदय राज यादव ने खुशी जाहिर करते हुए सपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
तिलोई विधानसभा क्षेत्र के युवा सपा नेता वि.स. प्रभारी जावेद खान ने राम उदित यादव को अमेठी जिले का अध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उतम पटेल तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को बधाई दी।