बरेली: पेड़ों के औषधीय गुणों की जानकारी देगा ये एप

अमृत विचार, बरेली। अधिकांश लोगों को पेड़ और पौधों के औषधीय गुणों की जानकारी नहीं होती है। जानकारी के अभाव में लोग उनके गुणों को जान नहीं पाते हैं और उन्हें या तो उखाड़कर फेक देते हैं या फिर हटा देते हैं। ऐसे में लोग उनकी उपयोगिता से भी वंचित रह जाते हैं, लेकिन अब …
अमृत विचार, बरेली। अधिकांश लोगों को पेड़ और पौधों के औषधीय गुणों की जानकारी नहीं होती है। जानकारी के अभाव में लोग उनके गुणों को जान नहीं पाते हैं और उन्हें या तो उखाड़कर फेक देते हैं या फिर हटा देते हैं। ऐसे में लोग उनकी उपयोगिता से भी वंचित रह जाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पेड़ों और पौधों की जानकारी अब फार्म ट्री एप मुहैया कराएगा। इससे किसानों को काफी लाभ होगा।
कृषि वैज्ञानिकों ने इस एप को बनाया है। एड्रायड फोन रखने वाले किसानों के लिए ये एप काफी उपयोगी है। यह एप किसानों को पेड़ों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उनके औषधीय गुण और उपयोगिता बताएगा। ये ही नहीं इस एप से किसानों को ये भी फायदा मिलेगा कि वे किस पौधे को किस स्थान पर लगाएं और उसके लिए कैसी जमीन अच्छी रहेगी। साथ ही पौधे को बड़ा करने के लिए किन-किन तत्वों की कब-कब जरूरत पड़ेगी। इसकी भी जानकारी इस एप के माध्यम से मिलेगी।
किसान एप के आधार पर पौधों का रख-रखाव कर सकते हैं। ये एप कृषि वानिकी से संबंधित 25 महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजातियां जैसे सागौन, बांस, चंदन, रक्त चंदन, महोगनी, शीशम, अरडू, सिरिस, सुबबूल, बबूल, नीम, महानीम, अंजन, भीमल, गम्हार, करंज, सिमल, ग्लिरिसीडिया, पोपलर, केजूरिना, मेंजियम, खेजड़ी, यूकेलिप्टस, अर्जुन और कदम आदि शामिल हैं। आगे अन्य पौधों और पेड़ों के बारे में भी एप पर जानकारी दी जाएगी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह एप प्रत्येक व्यक्ति के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।