रामपुर: दहेज में 3 लाख नहीं मिले तो महिला को जिंदा जलाने का प्रयास

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। दहेज में 3 लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुरालियों ने महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर  मारने की कोशिश की। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने महिला को घर से भगा दिया। उसने शाहबाद थाने में पति सहित 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव नंदगवां निवासी जहूरन का कहना है कि उसकी शादी 15 जून 2022 को चंदोसी के गांव नगला पूर्वी निवासी बाबू से हुई थी। शादी में परिवार के लोगों ने 10  लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ समय के बाद ससुरालियों ने उससे पति के काम के  लिए 5 लाख रुपये की मांग कर दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे। परेशान हो जाने के बाद महिला के पिता ने 2 लाख रुपये दे दिए थे। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा।उसके बाद ससुरालियों ने उससे 3 लाख रुपये की और मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर  मारने की कोशिश की। 

आसपास के लोगों ने महिला के मायके वालों को जानकारी दी,तो मायके वाले आ गए। ससुरालियों ने उनको भी पीटकर घायल कर दिया। मायके वाले महिला को लेकर घर आ गए। जहां पता चला कि  महिला के पेट में बच्चा मर गया। फिर महिला ने गर्भपात करा दिया। जब महिला ने इसकी शिकायत थाने में की,तो ससुराल वाले समझौता कराकर ले गए। आरोप है कि  24 अगस्त 2024 को महिला के पति बाबू, ननद कल्लो, सास नूरजान, ससुर भूरे, जेठ साबिर,आबिद, जेठानी कनीज, शबाना, देवर नन्हें, शहजाद के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार