नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, 25 घायल
By Amrit Vichar
On

मॉस्को। उत्तरी नाइजीरिया में एक सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी और 25 से अधिक घायल हो गये। टुडे अखबार ने अधिकारियों का हवाला देते हुये बुधवार देर रात को बताया कि हादसा कडुना-अबूजा राजमार्ग पर हुआ, जिसमें एक ट्रेलर सड़क से दूर जा गिरा और पलट गया। हादसे में कई मवेशियों …
मॉस्को। उत्तरी नाइजीरिया में एक सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी और 25 से अधिक घायल हो गये। टुडे अखबार ने अधिकारियों का हवाला देते हुये बुधवार देर रात को बताया कि हादसा कडुना-अबूजा राजमार्ग पर हुआ, जिसमें एक ट्रेलर सड़क से दूर जा गिरा और पलट गया।
हादसे में कई मवेशियों की भी मौत हो गयी। अधिकारियों ने तेज गति, सड़क की खराब स्थिति, विपरीत दिशा में वाहन चलाने और चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोने को दुर्घटना का कारण बताया है।