उत्तराखंड के चमोली में बर्फीले तूफान में दबकर Kanpur Dehat के दो सगे भाई घायल...एक की मौत; परिजनों में शोक की लहर

कानपुर देहात, रनियां, अमृत विचार। उत्तराखंड के माडा चमोली में बर्फीला तूफान आने से रनियां के बिलई गांव के दो सगे भाई बर्फ में दब कर घायल हो गए। थोड़ी देर बाद एक भाई की मौत हो गई। उत्तराखंड की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने परिजनों फोन के माध्यम से सूचना दी है। परिजन शव लेने के लिए चमोली के लिए रवाना गए है।
रनियां थाना के बिलई गांव निवासी शिवपाल यादव के बेटे चंदभान सिंह 37 व आलोक उर्फ कुंवर सिंह 32 उत्तराखंड के चमोली में डंपर चालक थे। ग्राम प्रधान रघुवीर यादव ने बताया कि दोनों भाई 8 माह पहले माडा चमोली गए थे। रविवार को चंद्रभान और आलोक एक कंटेनर में लेटे थे। अचानक बर्फीली तूफान के आने से कंटेनर में बर्फ पहाड़ गिर गया। इससे चंद्रभान और आलोक घायल हो गए। जिसमें आलोक की मौत भी हो गई।
उत्तराखंड की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायल चंद्रभान को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इसके बाद उत्तराखंड की पुलिस के उच्चाधिकारियों ने कानपुर देहात की पुलिस से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी है।
प्रधान रघुवीर ने बताया कि दोनों भाई डंपर चालक है। घायल चंद्रभान विवाहित है। आलोक अविवाहित है। मौत की खबर मिलते ही मां माया देवी, पिता शिवपाल का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबध में थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।