Bareilly: मौसम का पूर्वानुमान 5 और 6 मार्च को तेज हवाएं करेंगी परेशान !
By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। दो दिनों तक हल्की बारिश के बाद रविवार से मौसम खुल गया और तेज धूप खिलने से लोगों को दिन में गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने 5 और 6 मार्च को तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है।
रविवार को जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में जिले में 2.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
आंचलिक मौसम केंद्र के विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दो दिन मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 5 और 6 मार्च को सामान्य से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।