आज का राशिफल। 02 मार्च, 2025

आज का राशिफल। 02 मार्च, 2025

मेष

आज चिड़चिड़ेपन के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। शुभचिंतकों से विवाद न करें। आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में दस्तावेजों के कारण समस्या हो सकती है।

वृष

आज कारोबार में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। संतान के व्यवहार से आपको प्रसन्नता होगी। पुराने निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। रचनात्मक विचारों का प्रयोग व्यापार में कर सकते हैं।

मिथुन

आज व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण कर पाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में नए प्रयोग कर सकते हैं। सभी कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होंगे। नौकरीपेशा लोगों को में सम्मान मिल सकता है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क

आज व्यापार में बड़ी डील मिलने की संभावना बन रही है। अधिकारियों का विश्वास आपके ऊपर थोड़ा कम रहेगा। निजी रिश्तों में स्वार्थ की भावना न आने दें। विदेश में रह रहे लोग स्वदेश लौटने का विचार कर सकते हैं।

सिंह

आज अड़ियल रवैये के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। घर-परिवार के लोगों के बीच आपको अच्छा नही लगेगा। राजनीतिक लोगों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।

कन्या

आज व्यवसाय में अपने खर्चों पर नियंत्रण करने का प्रयास करें। पिता के व्यवहार से थोड़ा निराश हो सकते हैं। घर में प्रसन्नता का माहौल रहने से आप संतुष्ट रहेंगे। वकीलों को किसी बड़े केस में जीत मिल सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम व सम्मान बढ़ेगा।

तुला

आज बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने का प्रयास करें। पसलियों में दर्द व खिंचाव की समस्या हो सकती है। परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा। अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपना गुस्सा सहकर्मियों पर न उतारें।

वृश्चिक

आज अनावश्यक कार्यों को लेकर आप परेशान रहेंगे। उधार दिया हुआ धन परेशानी खड़ी कर सकता है। शाम को आप किसी गंभीर विषय पर चिंतन कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रेम की अपेक्षा दिखावा अधिक रहेगा।

धनु

आज मन में नया कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। जॉब में असंतोष उत्पन्न होगा। गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं। भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीर रहेंगे। सहकर्मियों का प्रति मन में द्वेष पनप सकता है। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मकर

आज इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कुंभ

आज झूठ बोलने से परहेज करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। माता-पिता की सलाह लेना उत्तम होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। धन को लेकर अटके व बिगड़े काम बनेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

मीन

आज कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। सभी काम बिना रुकावट के पूर्ण होंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे।

ताजा समाचार