Happy New Year 2025: 234 दिन खुलेंगे स्कूल, 119 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस दिन होगी स्कूलों में Holidays
1.png)
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2025 की अवकाश तालिका घोषित कर दी है। इसके अलावा रविवार व ग्रीष्म अवकाश समेत 119 दिन छुट्टी रहेगी और 12 दिन बोर्ड परीक्षा होगी। केवल 234 दिन पढ़ाई (कार्य दिवस/ शिक्षण दिवस) होगी। तालिका में स्थानीय अवकाश जिला विद्यालय निरीक्षण जाेड़ेंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की ओर से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को अवकाश तालिका भेज दी गई है। इस अवकाश तालिका में जिला विद्यालय निरीक्षक जनपद के स्थानीय अवकाशों को यथा आवश्यक समायोजित कर अवकाश तालिका प्रधानाचार्यों को भेजेंगे। स्थानीय अवकाश जिलाधिकारी के निर्गत अवकाश तालिका के अनुसार समायोजित होंगे। विद्यालय में शोकसभा सिर्फ शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं के निधन पर ही आयोजित की जाएगी। विवाहित शिक्षिकाओं व महिला कर्मियों के लिए करवा चौथ, हरितालिका या हरियाली तीज, संकठाचतुर्दशी, हलषष्ठी, ललई छठ, जिउतिया व्रत, अहोई अष्टमी पर अवकाश रहेगा। मुस्लिम त्योहारों पर अवकाश चंद्र दर्शन के अनुसार तय किया जाएगा। विशेष स्थिति में स्थानीय आवश्यकता के अनुसार प्रधानाचार्य के विवेकाधीन तीन दिन का अवकाश रहेगा। राष्ट्रीय पर्व उत्सव विद्यालय आयोजित करेंगे।
यह भी पढ़ेः लखनऊ विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों को जारी किया निर्देश, 543 महाविद्यालयों को 20 तक अपलोड करने होंगे अंक